फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Dana Updates Odisha West Bengal School IMD rainfall Karnataka Trains Cancelled news in hindi

Cyclone: चक्रवात दाना के दहशत से ओडिशा-बंगाल में स्कूल बंद, 150 से अधिक ट्रेने रद्द; हाई अलर्ट पर तटरक्षक बल

Wed, 23 Oct 2024 06:28 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 06:28 AM IST
सार

Cyclone: चक्रवाती तूफान दाना का जबरदस्त दहशत देखने को मिल रहा है। जिसके कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारों ने संवेदनशील इलाकों को खाली कराकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Cyclone Dana Updates Odisha West Bengal School IMD rainfall Karnataka Trains Cancelled news in hindi
चक्रवात दाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवाती तूफान दाना के खतरे को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारों ने संवेदनशील इलाकों को खाली कराकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। दोनों राज्यों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही तटरक्षक बल को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं, तूफान के चलते रेलवे ने 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चक्रवात के 24 की रात या 25 की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच तट से टकराने की आशंका है।
विज्ञापन


हाई अलर्ट पर तटरक्षक बल
तटरक्षक बल की ओर से मंगलवार को कहा गया कि वह तूफान के खतरों को देखते हुए हाई अलर्ट पर है और अपने पोत और विमानों को संभावित संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पुरी से पश्चिम बंगाल के सभी पूर्वी तटीय क्षेत्रों के इस चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है। ओडिशा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त 250 राहत शिविरों को तैयार किया गया है।
विज्ञापन

 

भूवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचे 152 जवान
7वीं बटालियन एनडीआरएफ भटिंडा के सहायक कमांडेंट पंकज शर्मा ने कहा कि 5 टीमें हैं, कुल 152 जवान हैं, हम भटिंडा से भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर आए हैं और हमें 5 जिलों में तैनात किया जाएगा। हमारे पास आवश्यक उपकरण हैं। चक्रवात बचाव अभियान और बाढ़ जल बचाव अभियान के लिए। हमारा मुख्य कार्य बचाव, निकासी और राहत सामग्री वितरित करने के लिए जिला प्रशासन की मदद करना है।
 

सभी विधायक अपने क्षेत्र में रहे सतर्क- सीएम चरण माझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी चक्रवात दानी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर सभी विधायकों को चक्रवात से निपटने के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मौजूद रहना चाहिए और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के साथ रहने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।



150 से अधिक ट्रेनें रद्द
चक्रवात दाना के संभावित असर को देखते हुए 150 से ज्यादा यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-भुवनेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस सहित 150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। निरस्त ट्रेनों को अपने प्रस्थान बिंदु से 23 से 25 अक्तूबर को रवाना होना था। उन्होंने कहा कि यदि हालात बिगड़े तो और ट्रेनों को निरस्त किया जा सकता है।

कर्नाटक में भारी बारिश से पांच की मौत
बंगलूरू में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं, हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय व राज्य आपदा मोचन बल बचाव कार्य में जुटे हैं और राज्य आपदा मोचन बल की पांच टीमों को तैनात किया गया है। बंगलूरू शहरी जिला प्रशासन ने बुधवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed