फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Pakistan renews agreement on Sri Kartarpur Sahib Corridor for next five years

India-Pakistan: श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते का नवीनीकरण, पांच साल नि:शुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा

Tue, 22 Oct 2024 11:54 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:54 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि प्रति तीर्थयात्री पाकिस्तान द्वारा 20 अमेरिकी डॉलर के सेवा शुल्क लगाया गया था, जिसे हटाने के संबंध में तीर्थयात्रियों ने निरंतर अनुरोध किया। तीर्थयात्रियों के अनुरोध को देखते हुए भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों पर कोई शुल्क नहीं लगाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
India Pakistan renews agreement on Sri Kartarpur Sahib Corridor for next five years
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

भारत और पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को अगले पांच साल के लिए नवीनीकृत किया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि प्रति तीर्थयात्री पाकिस्तान द्वारा 20 अमेरिकी डॉलर के सेवा शुल्क लगाया गया था, जिसे हटाने के संबंध में तीर्थयात्रियों ने निरंतर अनुरोध किया। तीर्थयात्रियों के अनुरोध को देखते हुए भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों पर कोई शुल्क नहीं लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


समझौते के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि और सिख संगत के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा के मार्गदर्शन में, भारत से ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर की यात्रा के लिए श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के माध्यम से यात्रियों की यात्रा की सुविधा के लिए समझौते की वैधता को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरी ने आगे कहा, 'बाबा नानक जी की दिव्य इच्छा से मुझे 2018 में कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। नवंबर 2019 में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए पीएम मोदी द्वारा रवाना किए गए पहले जत्थे का हिस्सा था।'

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक चैनलों के माध्यम से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते की वैधता को पांच साल की अवधि के लिए बढ़ाने पर सहमति बनी है।'
इस समझौते पर 24 अक्तूबर, 2019 को हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत भारत से पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर, नारोवाल तक तीर्थयात्रियों को यात्रा करने के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर के माध्यम से सुविधा मिली। 

इसमें कहा गया है, 'इस समझौते की वैधता के विस्तार से भारत के तीर्थयात्रियों द्वारा पाकिस्तान में पवित्र गुरुद्वारे के दर्शन के लिए कॉरिडोर का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।'

 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस घोषणा के बारे में एक्स पर एक पोस्ट किया और इस बयान का लिंक भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को अगले पांच वर्षों के लिए नवीनीकृत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की सरकार हमारे सिख समुदाय के लिए उनके पवित्र स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाना जारी रखेगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed