फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election: Seat issue resolved between MVA parties, seat sharing reached after meeting

Maharashtra Polls: एमवीए की बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बनी; सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, घोषणा आज

Wed, 23 Oct 2024 05:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 05:11 AM IST
सार

Maharashtra Election: एमवीए के बीच मंगलवार को लंबे समय तक चली बैठक में सीट बंटवारा करीब-करीब तय हो गया है। बैठक के बाद संजय राउत ने कहा कि तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर यह आखिरी बैठक थी और अब इस मुद्दे पर अब और कोई बैठक नहीं होगी।

विज्ञापन
Maharashtra Election: Seat issue resolved between MVA parties, seat sharing reached after meeting
महाविकास अघाड़ी के नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच गर्माहट तेज है। वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी के बीच 4 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन मंथन के बाद सीट बंटवारा करीब-करीब तय हो गया है। मंगलवार की रात शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार को कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेता मीडिया के सामने सीट बंटवारे की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


संजय राउत ने दी जानकारी
यूबीटी शिवसेना नेता संजय राउत ने बैठक में सीट बंटवारे को लेकर हुई बातचीत के बारे में कहा कि तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर यह आखिरी बैठक थी और इसके बाद इस मुद्दे पर अब और कोई बैठक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा था जिसके कारण तीनों दल अपने उम्मीदवारों की सूची नहीं घोषित कर पा रहे थे, लेकिन आज की बैठक में सभी सीटों पर विचार हो गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस को मिल सकती है सबसे ज्यादा सीटें
महाराष्ट्र चुनाव के लिए हुई बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बंटवारे में सबसे कम सीटें शरद पवार की पार्टी को मिलेगी। शिवसेना (यूबीटी) को मुंबई में सबसे अधिक सीटें लड़ने को मिलेगी। इसके साथ ही सूत्रों ने आगे बताया कि कांग्रेस 103 से 108 सीटों जबकि शिवसेना (यूबीटी) 90 से 95 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं राकांपा (शरद पवार) को 80-85 सीटें देने पर सहमति बनी है। सपा और आम आदमी पार्टी जैसे अन्य सहयोगियों को 10 से कम सीटों में निपटाया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महायुति की तैयारी
चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है और इसके बावजूद महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाने को लेकर सत्तारूढ़ महायुति के नेता लगातार इसपर तंज कस रहे थे। हालांकि भाजपा-शिवसेना (शिंदे)-राकांपा (अजीत) के बीच सीटों का बंटवारा पहले ही हो गया है और ये दल इसके अनुरूप अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर रहे हैं। इस गठबंधन में सबसे अधिक सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed