Top News: वक्फ संशोधन विधेयक पर ससंदीय संयुक्त समिति की बैठक आज; आंध्र प्रदेश की फैक्टरी में धमाका, 17 की मौत
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर संसदीय संयुक्त समिति की आज पहली बैठक होगी। आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में धमाका होने से हादसा हो गया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई।
विस्तार
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर ससंदीय संयुक्त समिति की पहली बैठक आज
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति बृहस्पतिवार को पहली बैठक करेगी। समिति के सदस्य अल्पसंख्यक मामलों और कानून एवं न्याय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : आज 10 जिलों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...
Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश की दवा फैक्टरी में धमाका, 17 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में बुधवार को दवा बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे के समय यूनिट में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Poland: पीएम मोदी ने भारतवंशियों को दिया संदेश, कहा- भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने शांति का दो-टूक संदेश दिया और कहा कि भारत, बुद्ध की विरासत वाली धरती है। हम युद्ध नहीं शांति पर भरोसा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के बाद अब आईपीएस जावेद शमीम को बंगाल की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आरजी कर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल के पद से संदीप घोष के इस्तीफे बाद प्रिंसिपल नियुक्त हुईं सुहृता पाल को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : कल से तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह 23 अगस्त से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नक्सल विरोधी अभियानों पर कई बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
RG Kar Hospital case: संदीप घोष पर 'लाशों का कारोबार' करने का आरोप
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रमुख संदीप घोष पर शवों को बेचने और बायोमेडिकल की तस्करी करने का आरोप लगा है। आरजी कर कॉलेज के तत्कालीन डिप्टी सुप्रीटेंडेंट अख्तर अली का दावा है कि एक साल पहले उन्होंने आरोप लगाए थे लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की थी। पढ़ें पूरी खबर...
Rajya Sabha by-election: सभी 12 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव तय
नौ राज्यों की 12 सीटों पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को किसी भी राज्य में अतिरिक्त उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर...
झारखंड : लापता विमान की तलाश में नौसेना से मांगी गई मदद
झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीट वाले विमान का पता अभी तक नहीं चल सका है। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इस बारे में जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
GST: चार साल में 1.20 लाख करोड़ की जीएसटी चोरी
बीते चार साल में देश में 1.20 लाख करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। इस दौरान 59,000 फर्जी कंपनियों का भी पता चला है। इनके खिलाफ जांच चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...