फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first meeting of the Parliamentary Committee on Waqf Bill is today, know all updates

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर ससंदीय संयुक्त समिति की पहली बैठक आज; विपक्ष बिल का कर रहा है विरोध

Thu, 22 Aug 2024 02:00 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 22 Aug 2024 02:00 AM IST
सार

लोकसभा में यह विधेयक 8 अगस्त को पेश किया गया था और गरमागरम बहस के बाद इसे संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया।  

विज्ञापन
first meeting of the Parliamentary Committee on Waqf Bill is today, know all updates
नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति बृहस्पतिवार को पहली बैठक करेगी। समिति के सदस्य अल्पसंख्यक मामलों और कानून एवं न्याय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। भाजपा सदस्य जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली 31 सदस्यीय समिति को लोकसभा से विवादास्पद विधेयक की जांच करने का काम सौंपा गया है। विपक्षी दलों व मुस्लिम संगठनों ने इस पर विरोध जताया है।

विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधि इस विधेयक पर प्रस्तावित संशोधनों के बारे में समिति को जानकारी देंगे। यह विधेयक भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की पहली बड़ी पहल है जिसका उद्देश्य एक केंद्रीकृत पोर्टल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया में सुधार करना है। इसमें कई सुधारों का प्रस्ताव है, जिसमें राज्य वक्फ बोर्डों के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुस्लिम प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व देने वाली एक केंद्रीय वक्फ परिषद की स्थापना भी शामिल है। विधेयक के जिस प्रावधान का विरोध किया जा रहा है उसमें किसी संपत्ति को वक्फ या सरकारी भूमि के रूप में वर्गीकृत किया जाए या नहीं, इसका निर्धारण करने के लिए जिला कलेक्टर को प्राथमिक प्राधिकारी बनाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


लोकसभा में यह विधेयक 8 अगस्त को पेश किया गया था और गरमागरम बहस के बाद इसे संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया। सरकार ने जोर देकर कहा था कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य मस्जिदों के कामकाज में हस्तक्षेप करना नहीं है, जबकि विपक्ष ने इसे मुसलमानों को निशाना बनाना और संविधान पर हमला बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed