Kolkata LIVE: सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद भी आंदोलन जारी रखने पर अड़े डॉक्टर, बोले- न्याय हमारा मुख्य लक्ष्य
Kolkata Doctor Rape and Murder Case Live Updates : सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दी है। इस रिपोर्ट में सीबीआई ने बंगाल पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।
लाइव अपडेट
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, क्योंकि जूनियर डॉक्टरों ने लगातार 14वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। संघर्ष विराम तब भी जारी रहा जब राज्य सरकार ने आरजी कर अस्पताल के तीन अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया और पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (सीएनएमसी) में पोस्टिंग रद्द कर दी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
#WATCH | RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case | Chairman of FAIMA Doctors Association, Dr Rohan Krishnan says, "... The CJI requested us to call off the strike for the larger interest and public welfare... We had a pan-India meeting and we have decided to resume… pic.twitter.com/4Pg4Jk7KKA
— ANI (@ANI) August 22, 2024
वहीं, फेमा डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन ने कहा, ' सीजेआई ने हमसे व्यापक हित और लोक कल्याण के लिए हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया। हमारी एक अखिल भारतीय बैठक हुई और हमने ओपीडी को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।' आपातकालीन और वैकल्पिक सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन एक अलग रूप में मैं सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से वापस लौटने और मरीजों के कल्याण के लिए काम करने का अनुरोध करता हूं। हमारी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
महिला डॉक्ट से दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और विधायक अग्निमित्रा पॉल सहित भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सीआईएसएफ की तैनाती के आदेश पर सीआईएसएफ के डीआईजी के.प्रताप सिंह ने कहा, हम पहले ही तैनाती कर चुके हैं। आप हमें सभी शिफ्ट में तैनात पाएंगे। हमें अपना काम करने दीजिए। सब कुछ होगा, बस इंतजार करें और देखें।
पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, बंगाल भाजपा पीड़िता के लिए न्याय और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है। भाजपा लड़ाई लड़ रही है। न्याय होना चाहिए और मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
आरजी कर कॉलेज की घटना को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन मार्च
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना को लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना को लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/1V2W1PTHNr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2024
'ममता बनर्जी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहीं'
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, 'ममता बनर्जी चोरों और बलात्कारियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। इस मामले को लेकर पूरा बंगाल ममता बनर्जी के खिलाफ आक्रोशित है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को जिस तरह फटकारा है, कोई और राज्य सरकार का मुखिया होता तो शर्म से अपना इस्तीफा दे देता लेकिन हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कुर्सी का इतना मोह है कि वे कुर्सी छोड़ने के लिए राजी नहीं हैं।'बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए आरोप
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना पर बंगाल भाजपा ने श्याम बाजार इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा, 'इसे लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल को सरकार को जवाब देना होगा कि वे डॉक्टरों की सुरक्षा की देखभाल करेंगे। आज CISF आरजी कर अस्पताल की निगरानी कर रही है। इस घटना में जो भी पुलिस अधिकारी पहले आए थे, उन्होंने FIR दर्ज करने में कितनी देरी की और देरी क्यों की? लड़की के शव को श्मशान घाट तक ले गए और मां-बाप के पहुंचने से पहले बच्ची का दाह संस्कार कर दिया गया, ये कैसा न्याय है? आप कहते हैं कि लड़की ने आत्महत्या कर ली, यह क्यों कहा गया? इतने बड़े अस्पताल में इतना बड़ी घटना हुई और ऐसे कैसे हो सकता है किसी को कुछ पता नहीं चला। क्या मृतका को बेहोश किया गया?'#WATCH कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना पर राज्य भाजपा ने श्याम बाजार में विरोध प्रदर्शन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2024
भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा, "...इसे लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहे हैं... पश्चिम बंगाल को सरकार को जवाब देना होगा कि वे डॉक्टरों की सुरक्षा की देखभाल करेंगे। आज… pic.twitter.com/xOb3deaCdt