फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Missing aircraft not yet found, Jharkhand seeks Navy help for search operation

झारखंड: लापता विमान की तलाश में नौसेना करेगी मदद; आज से नेवी शुरू कर सकती है सर्च ऑपरेशन, बांध में मिला एक शव

Thu, 22 Aug 2024 01:45 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 22 Aug 2024 01:45 AM IST
सार

जिला प्रशासन की अपील के बाद आज यानी गुरुवार को नौसेना की एक टीम तलाशी अभियान शुरू कर सकती है। इससे पहले बुधवार को रांची से आई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह सदस्यीय टीम ने चांडिल बांध में कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि एनडीआरएफ की टीम को एक जोड़ी जूते के अलावा कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
Missing aircraft not yet found, Jharkhand seeks Navy help for search operation
लापता विमान की तलाश। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीट वाले विमान का पता अभी तक नहीं चल सका है। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विमान की तलाश के लिए भारतीय नौसेना से मदद मांगी गई है। जिसके बाद नौसेना आज से विमान की तलाशी के लिए अभियान शुरू कर सकती है। इस बीच चांडिल बांध के जलाशय में आज एक शव तैरता पाया गया है। उसकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने दो सीट वाले विमान का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना से मदद मांगी है। उन्होंने यह भी कहा कि संभावना जताई जा रही है कि निजी विमानन कंपनी का विमान जिले के चांडिल बांध में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उस विमान में एक पायलट और एक ट्रेनी पायलट सवार था। 
विज्ञापन

 
वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने विशाखापत्तनम स्थित नौसेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय से मदद मांगी है। जिला प्रशासन की अपील के बाद आज यानी गुरुवार को नौसेना की एक टीम तलाशी अभियान शुरू कर सकती है। इससे पहले बुधवार को रांची से आई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह सदस्यीय टीम ने चांडिल बांध में कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि एनडीआरएफ की टीम को एक जोड़ी जूते के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक (सरायकेला-खरसावां) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि ग्रामीणों ने दावा किया है कि मंगलवार को एक विमान जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि सोनारी हवाई अड्डे के वायु यातायात नियंत्रक ने बताया कि विमान को अंतिम बार चांडिल अनुमंडल के नीमडीह के पास देखा गया था। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि लापता विमान ‘सेसना 152’ अलकेमिस्ट एविएशन नामक कंपनी का था। विमान ने मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।  


बांध में शव मिला
अधिकारियों ने बताया कि चांडिल बांध के जलाशय में खोज जारी रही, जहां मंगलवार को विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का संदेह था। आज सुबह एक शव तैरता हुआ मिला है। सरायकेला-खरसावां प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सुबह बांध में एक शव तैरता हुआ मिला। उसकी पहचान की जा रही है। शव पर मौजूद वर्दी से ऐसा संदेह है कि यह विमान में सवार दो लोगों में से एक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed