फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Explosion Updates Anakapalli Medicine Factory blast news in hindi

Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश की दवा फैक्टरी में धमाका, 17 लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

Thu, 22 Aug 2024 02:03 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 22 Aug 2024 02:03 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश की दवा फैक्टरी में धमाके की खबर है। 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि 40 अन्य घायल हुए हैं। खबर के मुताबिक जिस फैक्टरी में धमाका हुआ है, यहां दो पालियों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। धमाका लंच के समय हुआ जिसमें 50 से अधिक लोग हताहत हो गए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Explosion Updates Anakapalli Medicine Factory blast news in hindi
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में बुधवार को दवा बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे के समय यूनिट में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अच्युतपुरम फार्मा कंपनी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए है। साथ ही वे आज घटनास्थल का भी दौरा करेंगे। 

विज्ञापन



दोपहर 2:15 बजे फैक्टरी में लगी थी आग
बुधवार के हादसे के संबंध में अनकापल्ली जिलाधिकारी विजय कृष्णन ने बताया, जिले के अचुटापुरम स्थित एसेंशिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर 2:15 बजे आग लग गई। फैक्टरी में दो शिफ्ट में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट लंच के समय हुआ। इसलिए, कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।

पीएम मोदी ने भी जताई संवेदना, अनुग्रह राशि की घोषणा की
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में एक फार्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट में हुई मौतों पर संवेदना प्रकट करते हुए मुआवजे की घोषणा की है। पीएमओ कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। पीएमओ कार्यालय के मुताबिक, , प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही पीएमओ ने यह भी कहा कि पीएम मोदी इस दुर्घटना में हुई मौतों को लेकर बेहद दुखी हैं। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। 



सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर जताया दुख
उन्होंने कहा कि धमाका बिजली से संबंधित होने का संदेह है। 40 घायल लोगों को अनकापल्ली और अचुटापुरम के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे की सूचना पर अग्निशमन विभाग, छह दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान में लगा हुआ है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कंपनी में लोगों की मौत पर दुख जताया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज अनकापल्ली जिले के अच्युतपुरम का दौरा करेंगे और फार्मा कंपनी दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलेंगे। सीएम नायडू हादसे वाली जगह का भी निरीक्षण करेंगे।



एसेंशिया एडवांस्ड साइंसेज ने 2019 में शुरू किया था उत्पादन
एसेंशिया एडवांस्ड साइंसेज ने 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अप्रैल 2019 में उत्पादन शुरू किया था। यह आंध्र प्रदेश इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (एपीआईआईसी) के बहु-उत्पाद विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में 40 एकड़ के परिसर में स्थित है। पिछले वर्ष, अनकापल्ली जिले में ही साहिती फार्मा की एक इकाई में सॉल्वेंट रिएक्टर में इसी तरह के विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed