फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: महाराष्ट्र-झारखंड में मतदान, सात राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट; पीएम मोदी का गुयाना दौरा आज

Wed, 20 Nov 2024 07:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र और झारखंड में आज विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। दोनों राज्यों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत समूचे उत्तर भारत का जहरीली धुंध में दम फूल रहा है। देश में दिल्ली कल सबसे प्रदूषित शहर रहा। ठहरी हवाओं और गिरते तापमान ने स्थिति को और जटिल बना दिया। मौसम विभाग ने दो दिन तक सात राज्यों दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र  में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ, पश्चिमी अफ्रीकी देशों के दौरे के बाद पीएम मोदी आज गुयाना पहुंचेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया और ब्राजील के दौरे पर गए थे। नाइजीरिया में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, जबकि ब्राजील में उन्होंने जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
delhi pollution - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत का जहरीली धुंध में फूल रहा दम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत समूचे उत्तर भारत का जहरीली धुंध में दम फूल रहा है। देश में दिल्ली कल सबसे प्रदूषित शहर रहा। ठहरी हवाओं और गिरते तापमान ने स्थिति को और जटिल बना दिया। घने कोहरे की मोटी चादर पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मुंबई तक छाई रही। इससे दृश्यता कम हुई और विमानों व ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। कई ट्रेनें देर से चल रही हैं। दिल्ली में ग्रैप-4 को असरदार तरीके से लागू करने और प्रतिबंधित वाहनों को राजधानी में प्रवेश से रोकने के लिए पुलिस ने रात भर पहरेदारी की। मौसम विभाग ने दो दिन तक सात राज्यों दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र  में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : PTI

सफल ब्राजील दौरे के बाद मोदी गुयाना रवाना
पश्चिमी अफ्रीकी देशों के दौरे के बाद पीएम मोदी आज गुयाना पहुंचेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया और ब्राजील के दौरे पर गए थे। नाइजीरिया में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, जबकि ब्राजील में उन्होंने जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
यूपी में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदूषित पछुआ हवाओं का उत्तर प्रदेश में असर दिखना शुरू
दिल्ली से आ रही प्रदूषित पछुआ हवाओं का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को यूपी में कोहरे और धुंध का दायरा और बढ़ेगा। हालांकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी व तराई इलाकों के साथ ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में भी कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। आगरा, मुरादाबाद और कुशीनगर जिलों में तो दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। वहीं, मध्य यूपी के अधिकांश इलाकों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट कर रह गई। तो पश्चिमी यूपी में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
एम्स में किया गया डेमो। - फोटो : अमर उजाला

सावधान... सांस की नली का मुंह छोटा कर रही है जहरीली हवा
दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा की वजह से सांसों का आपातकाल लगा है। वहीं, दिल्ली एम्स ने भारी और जानलेवा रसायनों से भरी इस हवा का पहली बार लाइव डेमो दिखाया। चार अलग-अलग तरह की सांस नली वाले डेमो में पीएम 10 और पीएम 2.5 के अलावा पीएम 1 व पीएम 1.5 आकार वाले अति सूक्ष्म प्रदूषकों के घातक परिणाम भी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले। - फोटो : ANI

पूर्व IPS का आरोप- बिटकॉइन घोटाले की नकदी का चुनाव में इस्तेमाल कर रहे MVA नेता
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान से एक दिन पहले भाजपा और महाविकास अघाड़ी दोनों आरोपों के घेरे में हैं। एक ओर जहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगा। वहीं अब एक पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविकास अघाड़ी में शामिल एनसीपी शरद की नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में बिटकॉइन की हेराफेरी की। बिटकॉइन के बदले में मिली नकदी का वह विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल कर रहे हैं। पाटिल ने कहा कि वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। पूर्व आईपीएस के इन आरोपों के बाद भाजपा ने महाविकास अघाड़ी को घेरा है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले से सवाल पूछे। इस दौरान सुप्रिया सुले और नाना पटोले का वायरल ऑडियो सुनाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र का महाभारत: कौन बनेगा सियासत का बाजीगर? इन मुद्दों पर खिंची हैं तलवारें
महाराष्ट्र में वोट जिहाद बनाम धर्मयुद्ध...एक हैं तो सेफ हैं...और जाति गणना के नारे-वादे के बीच जंगी मुकाबला है। महाराष्ट्र की सियासत किस करवट बैठेगी, इस चुनाव में कौन सा फैक्टर काम करेगा...किन जातीय समीकरणों का गणित चलेगा...मराठवाड़ा में क्या होगा...क्या कांग्रेस विदर्भ में फिर कमाल करेगी...मुंबई की जंग कौन जीतेगा...इसका फैसला जनता बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में कर देगी। 23 नवंबर को वोटों की गिनती के साथ पता चलेगा कि सियासत का बाजीगर कौन है। वैसे, महाराष्ट्र का चुनाव जातीय समीकरण के इर्द-गिर्द सिमटा रहा है, जो सत्ता बनाने और बिगाड़ने में निर्णायक साबित होगा। यह चुनाव दोनों शिवसेना और दोनों एनसीपी की अग्निपरीक्षा है, तो दोनों गठबंधन महायुति और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की मुख्य धुरी बनी भाजपा और कांग्रेस की राजनीतिक साख का भी सवाल है। इसलिए दोनों में सबसे बड़ा दल बनकर उभरने की होड़ है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

झारखंड विधानसभा चुनाव: बरकरार रहेगी रवायत या नई पटकथा लिखेंगे मतदाता
बीते 24 साल में हुए झारखंड विधानसभा चुनावों में कोई भी दल बहुमत हासिल करने का कमाल नहीं दिखा पाया है। 2024 में आज मतदान के साथ दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों पर 1.24 करोड़ मतदाता 528 उम्मीदवारों का भविष्य तय कर देंगे। इसके साथ ही राज्य में चुनाव पूरे हो जाएंगे, मगर बड़ा सवाल यह है कि पिछले चार चुनाव की तरह राज्य के मतदाता किसी दल को बहुमत से वंचित रखने की पुरानी सियासी रवायत बरकरार रखेंगे या इस बार नई पटकथा लिखेंगे। आज तक इस राज्य में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रति जेलेंस्की - फोटो : एएनआई

क्रेमलिन बोला- यूक्रेन के साथ संघर्ष में भारत की मध्यस्थता की कोई विशेष योजना नहीं
रूस ने कहा कि यूक्रेन के साथ उसके संघर्ष में भारत की मध्यस्थता की कोई विशेष योजना नहीं है। हालांकि, राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि युद्ध के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन महत्व देते हैं। राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने भारत के वरिष्ठ संपादकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार - फोटो : एएनआई

बैरनबोइम-अव्वाद को मिला इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
2023 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार डेनियल बैरनबोइम और अली अबू अव्वाद को दिया गया। इन्होंने संगीत, वार्ता और लोगों की भागीदारी के जरिये इस्राइल और फलस्तीनियों के बीच मित्रता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुरस्कार विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर की अध्यक्षता वाली एक प्रतिष्ठित जूरी की ओर से किया गया। यह पुरस्कार मंगलवार को इंदिरा गांधी की जयंती पर वर्चुअली प्रदान किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका यूक्रेन को 23 अरब रुपये से अधिक के हथियार देगा
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन यूक्रेन को कम से कम 275 मिलियन डॉलर (23 अरब 23 करोड़ 13 लाख से अधिक रुपये) के नए हथियार भेजेगा, ताकि वह रूस के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत कर सके। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन द्वारा उठाया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति बाइडन चाहते हैं कि दो महीनों में यूक्रेन को जितना संभव हो सके, उतनी मदद मिले। बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं और वह 20 जनवरी 2025 को शपथ ग्रहण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 November 2024 Updates On Amar Ujala
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आनंदी बेन का दिलचस्प दावा- ऋषि भारद्वाज ने की थी विमान की परिकल्पना
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक दिलचस्प दावा किया है। उनका कहना है कि वैदिक युग के ऋषि भारद्वाज ने विमान के विचार की कल्पना की थी लेकिन इसके आविष्कार का श्रेय राइट ब्रदर्स को गया। उन्होंने राक्षस राज रावण के छोटे भाई कुंभकरण का भी वर्णन एक 'टेक्नोक्रेट' के रूप में किया जिसने छह महीने गुप्त रूप से मशीनें बनाने और बिना सोए बिताए। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed