PM Modi: पीएम मोदी 56 साल में गुयाना पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री; पूरी कैबिनेट स्वागत करने आई
पश्चिमी अफ्रीकी देशों के दौरे के बाद पीएम मोदी आज गुयाना पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया और ब्राजील के दौरे पर गए थे। नाइजीरिया में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला, जबकि ब्राजील में उन्होंने जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लिया। जानिए पीएम मोदी के गुयाना दौरे से जुड़ी अपडेट्स...
Please wait...
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी गुयाना की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान, वे राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। वे दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के लिए कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी को भारत-गुयाना के घनिष्ठ संबंधों के प्रमाण के रूप में जॉर्जटाउन शहर की चाबी भी सौंपी गई। मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना की यात्रा पर आए हैं और वह 21 नवंबर तक यहां रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति अली से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच अनूठे संबंधों को रणनीतिक दिशा देने पर विचार विमर्श करेंगे। वह 185 वर्ष से भी अधिक समय पहले यहां आए प्रवासी भारतीयों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे।
गुयाना और बारबाडोस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान करेंगे। गुयाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, "द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस" प्रदान करेगा। बारबाडोस बारबाडोस के प्रतिष्ठित मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करेगा। डोमिनिका ने भी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपने शीर्ष पुरस्कार की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 19 हो गई है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome from members of the Indian diaspora in Guyana as he arrives at a hotel in Georgetown.
— ANI (@ANI) November 20, 2024
PM Modi is on a 2-day visit to Guyana. During his visit, he will hold a bilateral with President Mohamed Irfaan Ali and will… pic.twitter.com/ltZIuLlypf
गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने गुयाना के 4 मंत्रियों, ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री और बारबाडोस के प्रधानमंत्री के साथ गुयाना के जॉर्जटाउन स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की।
#WATCH | Dr Mohamed Irfaan Ali, President of Guyana along with 4 ministers from Guyana, PM of Grenada and PM of Barbados received Prime Minister Narendra Modi at a hotel in Georgetown, Guyana
— ANI (@ANI) November 20, 2024
PM Modi is on a 2-day visit to Guyana. During his visit, PM Modi will hold a bilateral… pic.twitter.com/mXVaOdy0fP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 वर्षों में गुयाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुयाना के जॉर्जटाउन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। वे दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के लिए कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ भी शामिल होंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour in Georgetown, Guyana
— ANI (@ANI) November 20, 2024
During his visit, PM Modi will hold a bilateral with President Mohamed Irfaan Ali and will address a special sitting of Guyana's parliament. He will also join leaders from… pic.twitter.com/3cnVzCGOeD
गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गले मिलते हुए जॉर्जटाउन, गुयाना में स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। वे दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के लिए कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं के साथ भी शामिल होंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Dr Mohamed Irfaan Ali, President of Guyana share a hug as the latter welcomes PM Modi to Georgetown, Guyana
— ANI (@ANI) November 20, 2024
During his visit, PM Modi will address a special sitting of Guyana's parliament. He will also join leaders from the Caribbean… pic.twitter.com/9cbuETpcba
PM Modi: पीएम मोदी 56 साल में गुयाना पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री; पूरी कैबिनेट स्वागत करने आई
अपने सफल ब्राजील दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 नवंबर की दरम्यानी रात गुयाना रवाना हो गए। 56 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। पीएम मोदी तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को गुयाना पहुंचेंगे। गुयाना में भारत के उच्चायुक्त अमित एस तेलंग ने कहा, यह यात्रा गहरी दोस्ती, आपसी विश्वास और उस सहयोग की प्रतीक है। 56 वर्षों बाद किसी भारतीय पीएम की इस दक्षिण अमेरिकी देश में पहली यात्रा होगी। इससे पहले इंदिरा गांधी ने गुयाना की यात्रा की थी।रियो डी जेनेरियो में जी-20 देशों के सम्मेलन में क्या हुआ#WATCH | After attending the 19th G20 Leaders' Summit, in Brazil's Rio de Janeiro, PM Modi left for his last and third leg of the three-nation tour, Guyana
— ANI (@ANI) November 19, 2024
This will be the first visit by an Indian prime minister to the Caribbean nation in over 50 years. PM Modi will hold a… pic.twitter.com/Edb28b7TlP
इससे पहले जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं ने पूरी भू-राजनीति को प्रभावित कर रहे वैश्विक संघर्षों को रोकने पर जोर भले ही दिया, लेकिन इसके लिए प्रयासों को लेकर किसी ठोस योजना पर सहमति नहीं बन पाई। जी-20 नेताओं ने खासे विमर्श के बाद जारी साझा बयान में भूख व गरीबी के खिलाफ मिलकर लड़ने, युद्धग्रस्त गाजा को अधिक सहायता देने और पश्चिम एशिया व यूक्रेन में शीघ्र जंग रोकने का आह्वान किया। साझा बयान में किसी को जिम्मेदार ठहराए बिना संघर्षों की निंदा की गई है। गाजा में भयावह मानवीय हालात का जिक्र करते हुए मदद के लिए कदम उठाने पर जोर दिया गया। शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को जी-20 नेताओं की बैठक का एजेंडा जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित रहा। मेजबान ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अपने प्रस्ताव में आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, जी-20 देशों को उत्सर्जन कटौती लक्ष्यों पर तत्काल अमल करना आवश्यक है, क्योंकि 80 फीसदी ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए इसके सदस्य देश ही जिम्मेदार हैं।
भारत की दक्षता से मिली प्रेरणा : दा सिल्वा
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान नई दिल्ली में जी-20 के सफल आयोजन को लेकर पीएम मोदी की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति लूला ने बताया कि उन्होंने बहुत-सी ऐसी चीजें दोहराने की कोशिश की, जो भारत में हुए शिखर सम्मेलन से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा, हमने भारत के निर्णयों को आगे बढ़ाया। ब्राजील उसी स्तर की दक्षता से सम्मेलन करना चाहता था, जैसा भारत ने किया था।