Top News: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान, लू का रेड अलर्ट और PM मोदी से खास बातचीत; पढ़ें 10 अहम खबरें
Top News: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान, लू का रेड अलर्ट और PM मोदी से खास बातचीत; पढ़ें 10 अहम खबरें
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर उजाला को दिए विशेष साक्षात्कार में किसान, बेरोजगारी, अंबानी-अडानी, मुसलमान आदि मुद्दों पर बातचीत की है। उधर, सर्वोच्च न्यायालय नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ सुनवाई करेगा। इधर, मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते भी गर्मी लोगों को झुलसाएगी। वहीं, आज से संसद भवन की सुरक्षा सीआईएसएफ के जवान संभालेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण की 49 सीटों पर मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी बोले- 100 दिनों का एक्शन प्लान हमारे पास पहले से ही
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमर उजाला के साथ एक विशेष साक्षात्कार के दौरान कहा, हमारा एक्शन प्लान एक लंबी एक्सरसाइज के बाद तैयार हुआ है। इसमें हमने मंत्रियों, विशेषज्ञों और लाखों लोगों की राय ली है। हमारा लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण है। इसके लिए एक-एक पल कीमती है। पढ़ें पूरी खबर
बदलाव: सीआईएसएफ जवान आज से संभालेंगे संसद की सुरक्षा का जिम्मा
देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक संसद भवन की सुरक्षा सोमवार से पूरी तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हवाले होगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 1,400 कर्मचारियों के हटने के बाद सीआईएसएफ के 3,317 से अधिक कर्मी आतंकवाद रोधी और अन्य सुरक्षा दायित्वों की जिम्मेदारी पूरी तरह अपने हाथ में ले लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
तीन नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में दावा किया गया है कि नए आपराधिक कानूनों में कई विसंगतियां हैं। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की अवकाश पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर
मालीवाल मामला: सीएम आवास के कैमरों का रिकॉर्डर जब्त
आप सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी निवास से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब्त डीवीआर से 13 मई के घटनाक्रम का वीडियो फुटेज निकाला जाना है। डिलीट किए हिस्से को डिजिटल फॉरेंसिक टीम की मदद से निकालने की कोशिश की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पीएम मोदी ने सलामती की प्रार्थना की
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर जा रहे काफिले का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर अजरबैजान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलीकॉप्टर के क्रैश (हार्ड लैंडिंग) होने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना प्रकट की। पढ़ें पूरी खबर
मौसम: निकोबार में मॉनसून की दस्तक, इधर एनसीआर में लू का रेड अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने देश के दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप में दस्तक दे दी। इसके बावजूद, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया। साथ ही, कहा कि इस सप्ताह दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल में बन रहे हैं उत्तराखंड जैसे हालात, ड्रोन-हेलिकाप्टर से आग बुझाने के दावे हवाओं में
हिमाचल प्रदेश में इस साल जंगल अधिक धधक रहे हैं। अधिक गर्मी और ऊपर से जंगलों में आग से करोड़ों की वन संपदा राख हो रही है। आग के कारण वन्य जीवों की जान पर बन आई है। प्रदेश में उत्तराखंड जैसे हालात बन रहे हैं। लेकिन अभी तक आग बुझाने के बड़े स्तर पर प्रयास नहीं किए गए हैं। ड्रोन-हेलिकाप्टर से आग बुझाने के दावे हवा हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
Interview : रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया साफ- आरक्षण का आधार धर्म नहीं... गरीबी ही रहेगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों बेहद व्यस्त हैं। देश भर में जहां चुनावी रैलियों एवं जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, तो वहीं उनकी अपनी सीट लखनऊ पर भी आज पांचवें चरण में चुनाव है। ऐसे में उन्हें अपने घर यानी लखनऊ पर भी फोकस करना पड़ रहा है। उनका मानना है कि इस चुनाव में विपक्ष पस्त पड़ा है। ऐसे मुद्दों को हवा दे रहा है जो वास्तव में कहीं हैं ही नहीं। चाहे आरक्षण हो, संविधान हो या फिर अग्निवीर...सभी पर विपक्षी झूठ का सहारा ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
आईपीएल 2024 के लीग स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं। अब लड़ाई फाइनल की शुरू होगी। रविवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रद्द हो गया। दोनों टीमों के खाते में एक-एक में जुड़ गया है। अब हैदराबाद के खाते में 18 अंक हो गए हैं जबकि राजस्थान के 17 अंक हैं। अंक तालिका में दोनों टीमें क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर