फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran president ebrahim raisi convoy helicopter crashes in azerbaijan reports

Iran: ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पीएम मोदी ने सलामती की प्रार्थना की

Sun, 19 May 2024 11:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 May 2024 11:47 PM IST
सार



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काफिले के एक हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ ही ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन भी सवार हैं। हादसे के बाद पीएम मोदी ने संवेदना प्रकट करते हुए राष्ट्रपति की सलामती की दुआ की है।

विज्ञापन
iran president ebrahim raisi convoy helicopter crashes in azerbaijan reports
इब्राहिम रईसी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीरबदोल्लाहियान को ले जा रहा हेलिकॉप्टर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रईसी अजरबैजान सीमा से लौट रहे थे। हेलिकॉप्टर घने कोहरे में पहाड़ी इलाके को पार कर रहा था। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया, अंधेरा होने और बारिश शुरू होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर से जुड़ी खबरें सुनकर अत्यधिक चिंतित हूं। पीएम मोदी ने कहा कि संकट के इस समय में वे ईरान की जनता के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति और उनके काफिले में मौजूद लोगों की सलामती की कामना भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री और कई शीर्ष नेता भी सवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काफिले के एक हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ ही ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर के बेड़े में कुल तीन हेलीकॉप्टर थे। दो हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच चुके हैं। देशभर में राष्ट्रपति रईसी की सलामती के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी राष्ट्रपति के सकुशल होने की दुआ करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां हुआ हादसा; हार्ड लैंडिंग के बाद दुर्घटना की बात
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, हादसा रविवार को पूर्वी अजरबैजान प्रांत में जोल्फा के पास हुआ, जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किमी दूर है। पहले हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग की बात कही गई थी। एक अधिकारी ने इसे दुर्घटना बताते हुए कहा, हमने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है, लेकिन जो खबरें आ रही हैं, वह चिंताजनक हैं। सेना को खोज और बचाव कार्यों में लगाने का आदेश दिया है।

पहाड़ी इलाका होने की वजह से बचाव कार्य में हो रही परेशानी
रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ। बचाव कार्य में 16 टीमों को लगाया गया है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी रईसी के हेलीकॉप्टर का पता नहीं चल सका। हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद लापता ईरानी राष्ट्रपति का पता लगाने के लिए यूरोपीय संघ की तरफ से त्वरित प्रतिक्रिया मानचित्रण (Rapid Response Mapping) की मदद ली जा रही है। 


सेना ने देर रात खोजा क्रैश साइट
देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की सेना ने हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का पता लगाने में सफलता पाई। हालांकि, कई घंटों की तलाशी के बावजूद ईरानी सेना राष्ट्रपति रईसी और उनके हेलीकॉप्टर का पता लगाने में नाकाम रही। सेना ने तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं। रईसी रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने वाले थे। यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है। पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर भी राष्ट्रपति के काफिले में शामिल थे। 

कौन हैं ईरान के राष्ट्रपति?
इब्राहिम रईसी एक कट्टरपंथी हैं, जिन्होंने पूर्व में देश की न्यायपालिका का नेतृत्व किया था। उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी के रूप में देखा जाता है और कुछ विश्लेषकों का कहना है कि वह 85 वर्षीय नेता (खामेनेई) की मृत्यु या पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed