फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election LIVE: कम मतदान पर उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप; BJP ने जयंत सिन्हा को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Mon, 20 May 2024 10:55 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 20 May 2024 10:55 PM IST
खास बातें

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। पल-पल की अपडेट के लिए पढ़िए अमर उजाला का लाइव ब्लॉग...

विज्ञापन
Lok Sabha Elections Phase Five Voting LIVE Updates UP Bihar Maharashtra Jharkhand West Bengal and other states
लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण। - फोटो : amarujala

लाइव अपडेट

10:55 PM, 20-May-2024
तेजस्वी यादव के बयान पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये लोग दिन में स्वप्न देख रहे हैं। 300 क्या इन्हें तो 30 सीटें भी मिल जाए तो गनीमत है। इंडी गठबंधन घमंडिया गठबंधन है।
10:25 PM, 20-May-2024
भाजपा ने नए उम्मीदवार के चयन के बाद चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होने पर हजारीबाग के मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
09:51 PM, 20-May-2024
मुंबई में भाजपा-कांग्रेस नेताओं में भिड़ंत
मुंबई के सायन के लिटिल एंजेल स्कूल में मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर मतदाताओं को मतदान पर्ची दे रहे थे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वे मतदान प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दो लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
09:14 PM, 20-May-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो किया। 
09:14 PM, 20-May-2024
हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा कि हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें पिछली बार की तुलना में इस बार पश्चिम बंगाल में ज्यादा सीटें मिलेंगी। 
08:09 PM, 20-May-2024
तेजस्वी यादव ने दी पीएम मोदी को चुनौती
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को खुली चुनौती देते हैं कि 10 साल में अगर उन्होंने तेजस्वी से ज्यादा नौकरी दी होगी तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:08 PM, 20-May-2024
दिल्ली में अमित शाह की रैली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव में ही भाजपा पूर्ण बहुमत 270 सीटें प्राप्त कर चुकी है। पांचवा, छठा, सातवां चरण मोदी जी को 400 पार कराएगा।
07:08 PM, 20-May-2024
उद्धव ठाकरे बोले- अव्यवस्था के कारण कम हो रही वोटिंग
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर जा रहे हैं लेकिन असुविधा के कारण उन्हें वापस आना पड़ रहा है। उन्हें अंदर जाने में काफी समय लग रहा है। लोग वोट नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि भले ही समय लगे लेकिन मतदान केंद्रों पर जरूर जाएं और अपना वोट डालें।
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन के कारण ही वोटिंग कम हुई है। जहां भी हमें बढ़त मिली है, वहां मशीनें ठीक से व्यवस्थित नहीं हैं। मशीनें बंद कर दी गई हैं। यह मोदी सरकार का नाटक है। हार का डर है। लोग उत्साहित हैं। उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। यह चुनाव आयोग का खेल है। जहां हमारा प्रतिशत ज्यादा होगा, वहीं मतदान प्रतिशत कम हो रहा है।  
07:05 PM, 20-May-2024

विदेश मंत्री ने प्रथम बार के मतदाताओं से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बात की। उन्होंने कहा कि पांच या दस साल पहले जब मैं विश्वविद्यालय जाता था, तो वे मुझे तीन या पांच छात्रों से मिलवाते थे और कहते थे कि इन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अब मैं जब विश्वविद्यालय जाता हूं तो वे मुझे ऐसे पांच-सात छात्रों से मिलवाते हैं, जिनके पास पेटेंट और स्टार्टअप हैं।

 

06:30 PM, 20-May-2024
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed