Top News: PM मोदी आज 74वें जन्मदिन पर सुभद्रा योजना की देंगे सौगात; CM ममता ने मानी डॉक्टरों की 99% मांगें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे आज 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सरकार और राज्यों के दिग्गज नेताओं समेत विपक्षी दलों के नेता बधाई दे रहे हैं। देश विदेश से पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी का नाम सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों की सूची में शामिल है। उधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मामले में गतिरोध समाप्त करने के लिए आंदोलनकारी चिकित्सकों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अपने आवास पर डॉक्टरों से बातचीत की। जूनियर डॉक्टरों का एक दल सीएम के आवास पर ही उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अपना बयान जारी किया। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने डॉक्टरों की बात मानी है। उनकी 99 फीसदी मांगो को मान लिया गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद बड़े बदलाव होंगे। इसके अलावा, आप विधायक दल की बैठक में मंगलवार दोपहर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। वहीं, आप विधायक दल के नेता के साथ नई सरकार के गठन का दावा भी पेश करेंगे। इसके बाद दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे आज 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सरकार और राज्यों के दिग्गज नेताओं समेत विपक्षी दलों के नेता बधाई दे रहे हैं। देश विदेश से पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी का नाम सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों की सूची में शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
आरजी कर मामले में सीएम ममता ने मानी डॉक्टरों की 99 फीसदी मांगें
पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मामले में गतिरोध समाप्त करने के लिए आंदोलनकारी चिकित्सकों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अपने आवास पर डॉक्टरों से बातचीत की। जूनियर डॉक्टरों का एक दल सीएम के आवास पर ही उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद सीएम ममता बनर्जी ने अपना बयान जारी किया। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने डॉक्टरों की बात मानी है। उनकी 99 फीसदी मांगो को मान लिया गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद बड़े बदलाव होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली का नया CM कौन? फैसला आज: रेस में हैं छह नाम
आप विधायक दल की बैठक में मंगलवार दोपहर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। वहीं, आप विधायक दल के नेता के साथ नई सरकार के गठन का दावा भी पेश करेंगे। इसके बाद दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। उधर, सोमवार मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के साथ बैठक की। इसमें हर सदस्य से एक-एक करके दिल्ली की मौजूदा सियासी स्थिति में नए मुख्यमंत्री के बारे में उनकी राय जानी। पढ़ें पूरी खबर...
रेयान रॉथ ने नहीं चलाई थी गोली; यूएस सीक्रेट सर्विस का नया खुलासा
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना में नया खुलासा हुआ है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी ने सोमवार को दावा किया है कि मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध रेयान वेस्ली रॉथ की पूर्व राष्ट्रपति पर नजर नहीं थी। उसने अपने हथियार से गोली नहीं चलाई थी। हालांकि, ट्रंप की सुरक्षा को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक ने इस बारे में जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
देश के गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोहारू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बहल के खेल स्टेडियम में रैली करेंगे। अमित शाह की प्रदेश में यह पहली रैली होगी। इसमें वह स्टार प्रचारक के तौर पर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
13 राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर से लेकर ओडिशा और राजस्थान तक बारिश का कहर बरकरार है। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में यलो अलर्ट के बीच सोमवार को जमकर बादल बरसे। पश्चिम बंगाल में कई जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और निचले इलाके जलमग्न हो गए। झारखंड में भी रेड अलर्ट के बीच राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 74 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है और बदरीनाथ हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने छत्तसीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कम से कम 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अगले दो दिन गरज के साथ जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट द्वारा हिंदू पक्ष के दावों को सुनवाई योग्य मानने के बाद इस मामले में मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। लगभग 1600 पेज की याचिका को अब सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा। एक अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह विवाद को सुनवाई योग्य माना था। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन के स्वामित्व को लेकर हिंदू पक्षकारों की ओर से दाखिल सभी 15 सिविल वादों को सुनने योग्य मानते हुए मुस्लिम पक्ष की पांचों आपत्तियां खारिज कर दीं। ईदगाह कमेटी ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर...
फिरोजाबाद में पटाखों में आग लगने से विस्फोट, चार की मौत
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार देर रात पटाखों में अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में खिड़की-दरवाजे टूट गए और दीवारों में दरारें तक पड़ गईं। इस घटना में समाचार लिखे जाने तक एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। मलबे के नीचे दबे अन्य घायलों को जेसीबी मशीन ने निकालना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
आज से होगी पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी
संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी को पिछले एक साल में मिले उपहारों एवं स्मृति चिह्नों की नीलामी मंगलवार से शुरू होगी। इस बार नीलामी में 600 वस्तुएं नीलामी में शामिल होंगी। इनमें पैरालंपिक पदक विजेताओं से मिले स्पोर्ट्स जूतों, राम मंदिर की प्रतिकृति, चांदी की वीणा शामिल है। इस सभी वस्तुओं का आधार मूल्य कुल 1.5 करोड़ रुपये है। शेखावत ने सोमवार को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रधानमंत्री के स्मृति चिह्नों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इन उपहारों की नीलामी के लिए आधार मूल्य का निर्धारण एक सरकारी समिति करती है। इनकी कीमतें 600 रुपये से लेकर 8.26 लाख रुपये तक हैं। नीलामी 2 अक्तूबर को समाप्त होगी। पढ़ें पूरी खबर...
ममता से मुलाकात के बाद काम पर लौटने से डॉक्टरों का इनकार
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाने का एलान किया। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की। वहीं, आंदोलनरत डॉक्टरों ने वापस काम पर लौटने से इनकार कर दिया। उन्होंने विनीत गोयल को पद से हटाने के सीएम के फैसले को अपनी नीतिगत जीत बताया। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-NCR में लोकल ट्रेन की जगह फर्राटा भरेंगी नमो भारत
दिल्ली-एनसीआर के बीच लोकल ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले रेल मुसाफिरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल प्रशासन आने वाले दिनों में पुरानी डेमू और मेमू ट्रेनों की जगह वातानुकूलित नमो भारत रैपिड रेल चलाने जा रहा है। करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मुसाफिर पहले से कम समय में अपनी मंजिल पर पहुंच सकेंगे और न तो गर्मी के थपेड़े सहने पड़ेंगे और न ही ठंड कंपकंपाएगी। पढ़ें पूरी खबर...