फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Home Minister Amit Shah's rally in Loharu Assembly today

Haryana Election: आज गृह मंत्री अमित शाह की बहल में रैली, लोहारू विधानसभा से करेंगे चुनावी अभियान की शुरूआत

Tue, 17 Sep 2024 01:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Sep 2024 01:16 AM IST
सार

खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने गृह मंत्री के चुनाव प्रचार के लिए शहरी क्षेत्र की जगह ग्रामीण क्षेत्र को चुना है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की सोच से चुनाव प्रचार को धार दे रही है।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah's rally in Loharu Assembly today
अमित शाह - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

देश के गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोहारू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बहल के खेल स्टेडियम में रैली करेंगे। अमित शाह की प्रदेश में यह पहली रैली होगी। इसमें वह स्टार प्रचारक के तौर पर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने गृह मंत्री के चुनाव प्रचार के लिए शहरी क्षेत्र की जगह ग्रामीण क्षेत्र को चुना है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की सोच से चुनाव प्रचार को धार दे रही है। अमित शाह की रैली के लिए जहां भाजपा ने भिवानी जिले में ठेठ ग्रामीण क्षेत्र के तौर पर लोहारू विधानसभा क्षेत्र को चुना है।
विज्ञापन


वहीं, लोहारू विधानसभा में भी लोहारू और सिवानी ब्लॉक के बीच के बहल ब्लॉक को चुना है, ताकि पूरे क्षेत्र में इसका सीधा असर आ सके। यहीं से भाजपा अपने स्टार प्रचारक अमित शाह की रैली की शुरुआत कर सीधे ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। हालांकि, पिछले चुनाव में भी लोहारू विधानसभा के प्रत्याशी रहे जेपी दलाल के पक्ष में अमित शाह बहल की अनाज मंडी में रैली करने आए थे। उस समय केवल लोहारू विधानसभा की न होकर लोहारू व तोशाम विधानसभा विधानसभा की संयुक्त रैली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लिए गृह मंत्री की बहल रैली का असर लोहारू के अलावा पूरे भिवानी जिले में पड़ेगा। इसका कारण पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो पिछली बार भिवानी जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली तोशाम व लोहारू में भाजपा का पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल परिवार के साथ भाजपा का सीधा मुकाबला रहा था। लेकिन, इस बार बदले हालात में जहां स्व. बंसीलाल परिवार से किरण चौधरी भाजपा के साथ है और उनकी पुत्री श्रुति चौधरी तोशाम से भाजपा की प्रत्याशी है।

हालांकि, इस बार कांग्रेस ने भी स्व. बंसीलाल परिवार से उनके पौत्र अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा है। जबकि पूर्व विधायक सोमवीर सिंह का हलका कांग्रेस ने लोहारू से बदलकर बाढड़़ा कर दिया है। रैली में लोहारू विधानसभा के प्रत्याशी जेपी दलाल को अमित शाह की अपील का कितना असर पड़ेगा। यह तो भविष्य की बात है लेकिन प्रदेश में गृह मंत्री की पहली रैली लोहारू में होने से जेपी दलाल का कद जरूर बढ़ा है।

1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
मंगलवार को बहल में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली के लिए सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी जेपी दलाल ने सोमवार को रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा गृह मंत्री की रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। रैली स्थल को पब्लिक के लिए चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके अलावा वीवीआईपी, वीआईपी के लिए अलग से स्टेज बनाया गया है। महिलाओं व मीडिया के लिए अलग से सेक्टर बनाया गया है। पुलिस के एसपी के अलावा 9 डीएसपी लेवल के अधिकारी गृह मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। एसआई व एएसआई के करीब 200 अधिकारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। रैली में पुलिस के करीब 1200 जवानों को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है। रैली के लिए विभिन्न मार्गों पर करीब 160 बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed