{"_id":"66e86f4fff783277040450cc","slug":"explosion-in-firecracker-factory-in-firozabad-woman-died-while-four-were-injured-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण विस्फोट: फिल्मी सीन की तरह उड़े घरों के खिड़की-दरवाजे, कई किमी गूंजी आवाज; पांच की मौत... कई की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण विस्फोट: फिल्मी सीन की तरह उड़े घरों के खिड़की-दरवाजे, कई किमी गूंजी आवाज; पांच की मौत... कई की हालत नाजुक
Mon, 16 Sep 2024 11:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:18 PM IST
सार
पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ। किसी फिल्मी सीन की तरह घरों के खिड़की-दरवाजे उड़ गए। कई किमी तक धमाके की आवाज गूंजी। हादसे में पांच की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार देर रात पटाखों में अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में खिड़की-दरवाजे टूट गए और दीवारों में दरारें तक पड़ गईं। इस घटना में समाचार लिखे जाने तक एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मलबे के नीचे दबे अन्य घायलों को जेसीबी मशीन ने निकालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
घटना शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा की है। रात करीब 10.30 बजे करीब नेशनल हाईवे पर नौशहरा में एक मकान के अंदर रखे हुए पटाखों में अचानक आग लग गई। पटाखों में आग लगने से तेज विस्फोट हुआ और तेज धमाके की आवाज के साथ ही आसपास के मकानों की दीवारें गिर गईं। कई मकानों में दीवार में दरार आ गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
आसपास के तीन मकानों की दीवार गिर गईं। अन्य मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान के अंदर लकड़ी के बेड बनाने वाले एक परिवार की मीरा देवी (52) निवासी नौशहरा, संजना, दीपक और राकेश घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां मीरा देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही पंकज (24) निवासी नौशहरा एवं चार अन्य की मौत हो गई। जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया है। अन्य घायलों की तलाश जारी है।
सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत अन्य पुलिस फोर्स बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गया है। पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें भी अभी यही सूचना मिली है।