{"_id":"66e8d7061ac964ea84055c94","slug":"us-secret-service-claimed-suspect-arrested-in-attempt-to-assassinate-donald-trump-did-not-fire-a-shot-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: रेयान रॉथ ने नहीं चलाई थी गोली; ट्रंप की हत्या के दूसरे प्रयास को लेकर यूएस सीक्रेट सर्विस का नया खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: रेयान रॉथ ने नहीं चलाई थी गोली; ट्रंप की हत्या के दूसरे प्रयास को लेकर यूएस सीक्रेट सर्विस का नया खुलासा
Tue, 17 Sep 2024 06:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:40 AM IST
सार
सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक रोनाल्ड रोवे ने संवाददाताओं से कहा, 'रेयान रॉथ ने हमारे एजेंट पर कोई गोलीबारी नहीं की या गोली नहीं चलाई।' मामले में अवैध आग्नेयास्त्र रखने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना में नया खुलासा हुआ है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी ने सोमवार को दावा किया है कि मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध रेयान वेस्ली रॉथ की पूर्व राष्ट्रपति पर नजर नहीं थी। उसने अपने हथियार से गोली नहीं चलाई थी। हालांकि, ट्रंप की सुरक्षा को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक रोनाल्ड रोवे ने संवाददाताओं से कहा, 'रेयान रॉथ ने हमारे एजेंट पर कोई गोलीबारी नहीं की।' उस पर अवैध रूप से बंदूक रखने का आरोप लगाया गया है। रोवे के बयान से पहले, यूएस सीक्रेट सर्विस द्वारा अदालत में दायर किए गए दस्तावेजों से पता चला था कि ट्रंप की हत्या के प्रयास में संदिग्ध लगभग 12 घंटे तक भोजन और राइफल के साथ गोल्फ क्लब के बाहर रहा। जब तक सीक्रेट सेवा एजेंट ने संदिग्ध तक पहुंचने की कोशिश की, उसने गोलीबारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएस सीक्रेट सर्विस ने रविवार को रॉथ को किया था गिरफ्तार
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने रॉथ को रविवार दोपहर तब गिरफ्तार किया, जब ट्रंप पाम बीच गोल्फ क्लब में खेल रहे थे। इस दौरान रॉथ ने झाड़ियों के बीच से बंदूक निकालते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। अभियोजकों ने अदालत से अनुरोध किया है कि उसे भागने के जोखिम के रूप में बंद रखा जाए। एक संघीय मजिस्ट्रेट ने इस महीने के अंत में अतिरिक्त सुनवाई निर्धारित की है।
बिना पूर्व योजना के गोल्फ खेलने पहुंचे थे ट्रंप
5 फ्लोरिडा स्थित ट्रंप गोल्फ क्लब फ्लोरिडा में उनके निवास मार-ए-लागो से महज 10 मिनट की ड्राइव पर है। ट्रंप अपनी व्यस्तता से समय निकालकर अक्सर अपनी इस पसंदीदा जगह आना पसंद करते हैं। वह रविवार को मार-ए-लागो पहुंचे थे। उनके गोल्फ खेलने का कार्यक्रम अचानक ही बना था। बहरहाल, इस घटना के बाद वह पूरी तरह अविचलित दिखे। उन्हें गोल्फ कोर्स में मौजूद लोगों के साथ हंसी-मजाक करते हुए भी देखा गया।