फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News headline today important and big news stories of 16 February 2023 updates on Amar Ujala

Top News: त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू

Thu, 16 Feb 2023 07:04 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 07:04 AM IST
सार

Top News Headline 16 February Today: त्रिपुरा की साठ सदस्यीय विधानसभा के लिए आज मतदान होने जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव में 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर..

विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 16 February 2023 updates on Amar Ujala
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

विस्तार

त्रिपुरा की साठ सदस्यीय विधानसभा के लिए आज मतदान होने जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव में 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली में आदि महोत्सव का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में जनजातीय कला-संस्कृति की झलक दिखेगी। दूसरी ओर, यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं भी आज से ही शुरू होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

 

Tripura Election: 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज वोटिंग, मैदान में 259 उम्मीदवार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
त्रिपुरा विधानसभा के लिए आज मतदान होगा। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 31 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 31,000 मतदानकर्मी 3,327 मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गीते किरणकुमार दिनकरराव के अनुसार राज्य में 28,13,478 मतदाता हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Aadi Mahotsav: पीएम मोदी आज 'आदि महोत्सव' का करेंगे उद्घाटन, जनजातीय कला-संस्कृति की दिखेगी झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय समुदायों की ओर से उपजाए जाने वाले श्री अन्न, इस कार्यक्रम का केंद्र बिंदु होगा।

पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Up Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से, 51 कंप्यूटर से पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग, एलआईयू करेगी निगरानी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं गुरुवार 16 फरवरी से शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में बने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में लगे 51 कंप्यूटर से पूरे प्रदेश की परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों की एसटीएफ, एलआईयू संयुक्त रूप से निगरानी करेगी।

पढ़ें पूरी खबर...

Fraud: केंद्रीय मंत्री की WhatsApp डीपी लगाकर धोखाधड़ी, नगालैंड चुनाव में फायदा दिलाने का किया वादा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर केंद्रीय मंत्रियों की डीपी लगाकर नागालैंड के कई भाजपा नेताओं को मैसेज कर दिए। वह आगामी विधानसभा चुनावों में उनको फायदा दिलाने के अलावा लुभावने ऑफर दे रहा था।

पढ़ें पूरी खबर...

Rahul Gandhi: विशेषाधिकार हनन नोटिस के खिलाफ राहुल गांधी ने दाखिल किया जवाब, पीएम मोदी पर की थी सख्त टिप्पणी
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कारोबारी गौतम अदाणी पर की गई टिप्पणी के मामले में भाजपा सदस्यों द्वारा पेश किए गए विशेषाधिकार हनन नोटिसों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय को विस्तृत जवाब सौंपा है। बीते सात फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी।

पढ़ें पूरी खबर...

Maharashtra: ठाणे के सहायक नगर आयुक्त के साथ मारपीट, पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड समेत आठ पर केस दर्ज
ठाणे शहर की पुलिस ने बुधवार देर रात एक सहायक नगर आयुक्त पर हमले के मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड समेत आठ पर हत्या के कथित प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने उनके नाम का खुलासा किए बिना कहा कि चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

पढ़ें पूरी खबर...

Indian Army: लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र सेना के नए उप-प्रमुख बने, बीएस राजू आर्मी कमांडर बनाए गए
लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, सेना के वर्तमान उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे

पढ़ें पूरी खबर...

Aero India: रक्षा उत्पाद, तकनीक हस्तांतरण और सहयोग की 266 घोषणाएं, 80 हजार करोड़ की कारोबारी संभावनाएं
भारत में रक्षा उत्पाद, तकनीक हस्तांतरण, सहयोग व रखरखाव को लेकर एयरो इंडिया 2023 में 266 घोषणाएं हुईं। इनमें 201 एमओयू, 53 बड़ी घोषणाएं और 9 प्रोडक्ट लॉन्च शामिल हैं। इनके जरिये करीब 80 हजार करोड़ की कारोबारी संभावनाएं देखी जा रही हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

SC Collegium: तीन उच्च न्यायालयों को मिलेंगे 20 स्थायी न्यायाधीश, कॉलेजियम ने की सिफारिश
सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने बुधवार को केंद्र को इलाहाबाद, मुंबई, मद्रास और दिल्ली उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीश बनाने के लिए 20 अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की।

पढ़ें पूरी खबर...

Pakistan: शादी के तीन दिन बाद हिंदू युवक की हत्या, खेत में मिला शव, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संघार इलाके में एक नवविवाहित पाकिस्तानी हिंदू मृत पाया गया था। परिजनों का आरोप है कि उसके मुस्लिम दोस्तों ने उसकी हत्या की है। मृतक की कथित तौर पर हत्या से तीन दिन पहले ही शादी हुई थी। 

पढ़ें पूरी खबर...

US Presidential Election: निक्की हेली ने शुरू किया प्रचार अभियान, बोलीं- भारतीय प्रवासी की बेटी होने पर गर्व
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से 2024 के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली में बुधवार को आधिकारिक तौर पर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने साउथ कैरोलिना से अपने प्रचार अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed