फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fraud by using WhatsApp DP of Union minister promised to get benefits in Nagaland elections

Fraud: केंद्रीय मंत्री की WhatsApp डीपी लगाकर धोखाधड़ी, नगालैंड चुनाव में फायदा दिलाने का किया वादा

Thu, 16 Feb 2023 04:38 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 04:38 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि नागालैंड के कोहिमा थाने में तीन फरवरी को इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि मोबाइल दिल्ली के गीता काॅलोनी इलाके में शास्त्री नगर, न्यू लाहोर के पते पर रजिस्टर्ड हैं। 

विज्ञापन
Fraud by using WhatsApp DP of Union minister promised to get benefits in Nagaland elections
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर केंद्रीय मंत्रियों की डीपी लगाकर नागालैंड के कई भाजपा नेताओं को मैसेज कर दिए। वह आगामी विधानसभा चुनावों में उनको फायदा दिलाने के अलावा लुभावने ऑफर दे रहा था।

विज्ञापन


मिजोरम के चुनाव प्रभारी एम किकोन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने फौरन नागालैंड पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर कोहिमा थाने में धोखाधड़ी की एक जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे दिल्ली भेज दिया गया। अब दिल्ली के गीता काॅलोनी थाने में मामला दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि नागालैंड के कोहिमा थाने में तीन फरवरी को इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि मोबाइल दिल्ली के गीता काॅलोनी इलाके में शास्त्री नगर, न्यू लाहोर के पते पर रजिस्टर्ड हैं। छानबीन के बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि मोबाइल नंबर उसके नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन वह व्हाट्सएप नहीं चलाता है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता एम किकोन जब घटना को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना दी। बाद में केंद्रीय मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed