फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attempt to murder case against NCP Awhad others over attack on Assistant Municipal Commissioner

Maharashtra: ठाणे के सहायक नगर आयुक्त के साथ मारपीट, पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड समेत आठ पर केस दर्ज

Thu, 16 Feb 2023 05:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 05:01 AM IST
सार

पुलिएनसीपी के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी मुख्यालय के पास ठाणे नगर निगम के अतिक्रमण रोधी प्रकोष्ठ के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त महेश अहेर पर हमला किया और उन्हें धमकी दी। 

विज्ञापन
Attempt to murder case against NCP Awhad others over attack on Assistant Municipal Commissioner
सहायक आयुक्त के साथ मारपीट - फोटो : ANI

विस्तार

ठाणे शहर की पुलिस ने बुधवार देर रात एक सहायक नगर आयुक्त पर हमले के मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड समेत आठ पर हत्या के कथित प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने उनके नाम का खुलासा किए बिना कहा कि चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने शाम करीब पौने छह बजे टीएमसी मुख्यालय के पास ठाणे नगर निगम के अतिक्रमण रोधी प्रकोष्ठ के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त महेश अहेर पर हमला किया और उन्हें धमकी दी। अधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ता नाराज थे क्योंकि अहेर ने एक विक्रम खामकर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की थी और आव्हाड के निर्वाचन क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण को तोड़ दिया था। अहेर के बचाव में सुरक्षा गार्डों के आने के बाद मौके से भागने से पहले हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


कमांडो की हत्या के आरोप में छह गिरफ्तार
गोंदिया जिले में भूमि विवाद को लेकर महाराष्ट्र के सी-60 बल के कमांडो विलास रामदास म्हस्के (41) की कथित रूप से हत्या करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सी-60 राज्य के गढ़चिरौली और गोंदिया जिलों में नक्सल खतरे से निपटने के लिए बनाई गई एक विशेष लड़ाकू इकाई है। म्हस्के नवेगांवबांध में तैनात थे। उनके परिवार का अर्जुनी मोरगांव तहसील में उन्हीं के गांव के एक पवार परिवार के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि पवार परिवार के सदस्यों ने धारदार हथियारों और लोहे की छड़ों से म्हस्के पर हमला किया, जिससे कमांडो की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट से 84 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री से 84 करोड़ रुपये की लगभग 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआरआई के सूत्रों के मुताबिक, हवाईअड्डे के बाहर दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया, क्योंकि महिला यात्री को उन्हें मादक पदार्थ सौंपना था। महिला यात्री हरारे (जिम्बाब्वे की राजधानी) से केन्या एयरवेज से नैरोबी होते हुए मंगलवार को मुंबई पहुंची। उसे डीआरआई अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा।


एसीबी ने रिश्वत मांगने के मामले में एक आरोपी किया गिरफ्तार
एसीबी नागपुर ने एक व्यक्ति को आवासीय भूखंड के रिकॉर्ड के नामांतरण के लिए 14,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने 2017 में नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के असी नगर जोन में स्थित अपने भूखंड के म्यूटेशन के लिए आवेदन दायर किया था। आरोपी ने कथित तौर पर एनएमसी अधिकारियों के साथ अपने संबंधों का हवाला दिया और म्यूटेशन के लिए 15,000 रुपये की मांग की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed