फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: इसरो आज लॉन्च करेगा SSLV रॉकेट, आपदा को लेकर देगा अलर्ट; कालकाजी से पदयात्रा शुरू करेंगे सिसोदिया

Fri, 16 Aug 2024 06:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इसरो श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज सुबह 9:19 बजे नए रॉकेट एसएसएलवी D3 की लॉन्चिंग करने जा रहा है। इसके साथ EOS-08 मिशन के तौर पर नया अर्थ ऑब्जरवेशन सेटेलाइट लॉन्च किया जाएगा, जोकि आपदाओं के बारे में अलर्ट देगा। इधर, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज से पदयात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान वह लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस सप्ताह दिल्ली, केरल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 21 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
आज लॉन्च होगा SSLV - फोटो : X / @isro

इसरो आज लॉन्च करेगा SSLV रॉकेट, आपदा को लेकर देगा अलर्ट
इसरो आज सुबह श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 9:19 बजे नया रॉकेट एसएसएलवी D3 की लॉन्चिंग करने जा रहा है। इसके साथ EOS-08  मिशन के तौर पर नया अर्थ ऑब्जरवेशन सेटेलाइट लॉन्च किया जाएगा, जोकि आपदाओं के बारे में अलर्ट देगा। यह एसएसएलवी की अंतिम प्रदर्शन उड़ान होगी। इसरो ने बताया कि एसएसएलवी-डी3-ईओएस के प्रक्षेपण से पहले काउंटडाउन 02: 47 बजे शुरू हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

Delhi : आज कालकाजी से शुरू होगी सिसोदिया की पदयात्रा
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज से पदयात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान वह लोगों से मुलाकात भी करेंगे। इस संबंध में दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि रणनीति के मुताबिक बुधवार को पहली पदयात्रा ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से शुरू होनी थी। किन्हीं कारणों से यह पदयात्रा नहीं हो पाई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

 Weather Update: इस सप्ताह अभी और बरसेंगे बदरा
इस मानसून सीजन में बारिश ने अब तक पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी तबाही मचाई है। बावजूद इसके अभी मौसम का मिजाज बदलता दिखाई नहीं दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस सप्ताह दिल्ली, केरल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 21 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि, अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। 18 से 20 अगस्त तक दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : पीटीआई

बंगाल में आज तृणमूल और भाजपा का विरोध प्रदर्शन 
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन का गोवा के निजी और सरकारी अस्पतालों ने भी समर्थन किया है। दोनों के 1000 से अधिक डॉक्टर 17 अगस्त की सुबह से 24 घंटे के लिए बाह्या रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं बंद रखेंगे। इसके साथ ही आज पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा का विरोध प्रदर्शन होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले - फोटो : amarujala.com

स्वीडन में मिला मंकीपॉक्स का क्लैड I वैरिएंट; WHO ने जताई चिंता
अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर भी एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा वायरस को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को स्वीडन में मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही स्वीडन अफ्रीका के बाहर मंकीपॉक्स वायरस की रिपोर्ट करने वाला पहला देश बन गया है। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप में जल्द ही बाहर से आने वाले क्लैड 1 एमपॉक्स मामलों की पुष्टि होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
कोलकाता हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : PTI

Kolkata Murder Case: फोर्डा के बाद आईएमए ने भी किया हड़ताल का एलान
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए वीभत्स हत्याकांड को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने हड़ताल का एलान कर दिया है। इससे पहले कोलकाजा के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में रेजीडेंट डॉक्टर्स के संघ (फोर्डा) ने अपनी हड़ताल फिर से शुरू करने का एलान किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
नहीं रहे मिसाइल वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल - फोटो : ANI

DRDO: प्रसिद्ध मिसाइल वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का निधन
प्रख्यात मिसाइल वैज्ञानिक डॉक्टर राम नारायण अग्रवाल का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें अग्नि मिसाइलों के जनक के रूप में जाना जाता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बताया कि वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का निधन हैदराबाद में हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
पुलिस ने किया मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Dehradun : अस्पताल से घर जाते समय नर्स से दुष्कर्म... लूटपाट के बाद हत्या
बंगाल में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के उपजे आक्रोश के बीच उत्तराखंड में भी एक नर्स के साथ लूटपाट, दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। पता चला है कि उत्तराखंड में एक नर्स के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। नर्स उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल से उत्तर प्रदेश सीमा के पास अपने घर लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा - फोटो : PTI

1971 के बाद पहली बार बांग्लादेश पहुंचेगी UN विशेषज्ञों की टीम
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक टीम अगले सप्ताह बांग्लादेश का दौरा करेगी। यहां पर टीम प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे से पहले और बाद में हुई प्रदर्शनकारियों की हत्याओं की जांच करेगी। टीम के बांग्लादेश दौरे की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। एक अधिकारी ने बताया कि 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद यूएन की टीम पहली बार मानवाधिकारों के हनन की जांच करने के लिए पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 August 2024 Updates On Amar Ujala
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : UNICEF

War: 'नहीं पता था जन्म की जगह मृत्यु प्रमाण-पत्र...'; पिता का छलका दर्द
गाजा पट्टी में एक परिवार की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गईं। पिता मंगलवार को अपने जुड़वा बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसे नहीं पता था कि इस्राइली हमला उसके बच्चों की जिंदगी लील लेगा और उसे उनके मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने पड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed