फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Nurse raped while going home from hospital... Murder followed by robbery.

Dehradun : अस्पताल से घर जाते समय नर्स से दुष्कर्म... लूटपाट के बाद हत्या, नौ दिन बाद यूपी में मिला शव

Fri, 16 Aug 2024 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 04:08 AM IST
सार

पता चला है कि उत्तराखंड में एक नर्स के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। नर्स उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल से उत्तर प्रदेश सीमा के पास अपने घर लौट रही थी।

विज्ञापन
Uttarakhand: Nurse raped while going home from hospital... Murder followed by robbery.
पुलिस ने किया मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बंगाल में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के उपजे आक्रोश के बीच उत्तराखंड में भी एक नर्स के साथ लूटपाट, दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। पता चला है कि उत्तराखंड में एक नर्स के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। नर्स उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल से उत्तर प्रदेश सीमा के पास अपने घर लौट रही थी।

विज्ञापन


वह 30 जुलाई की शाम को अस्पताल से निकली थी और सीसीटीवी फुटेज में रुद्रपुर के इंद्र चौक से ई-रिक्शा लेते देखी गई, लेकिन उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में काशीपुर रोड पर अपने किराए के घर पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


नर्स अपनी 11 वर्षीय बच्चे के साथ किराये पर रहती थी। अगले दिन उसकी बहन ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 9 दिन बाद 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश पुलिस को उसका शव डिबडिबा गांव में उसके घर से लगभग 1.5 किमी दूर एक खाली प्लॉट में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई।  पुलिस ने पीड़िता के चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाया, जो उसे आरोपी धर्मेंद्र तक ले गया। उत्तर प्रदेश के बरेली के दिहाड़ी मजदूर आरोपी को बुधवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि नशे में धुत धर्मेंद्र ने पीड़िता को देखा, उसका पीछा किया और उस पर हमला कर दिया। उस समय वह अपने अपार्टमेंट में प्रवेश करने वाली थी। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी उसे पास की झाड़ियों में खींच ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने नर्स का फोन और पर्स से 3,000 रुपये भी चुरा लिए थे। 


इस मामले का खुलासा ऐसे समय हुआ है जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर  देशव्यापी आक्रोश व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed