फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After FORDA, IMA also announced strike; Decision in the case of murder of a woman doctor in Kolkata

Kolkata Murder Case: फोर्डा के बाद आईएमए ने भी किया हड़ताल का एलान; अस्पतालों को सेफ जोन घोषित करने की मांग

Thu, 15 Aug 2024 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 15 Aug 2024 10:42 PM IST
सार

इससे पहले आईएमए ने कोलकाता के सरकारी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की थी। यहं चिकित्सक एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के कथित दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद आईएमए ने आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए अपनी राज्य शाखाओं के साथ एक आपात बैठक बुलाई थी।

विज्ञापन
After FORDA, IMA also announced strike; Decision in the case of murder of a woman doctor in Kolkata
कोलकाता हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए वीभत्स हत्याकांड को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने हड़ताल का एलान कर दिया है। इससे पहले कोलकाजा के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में रेजीडेंट डॉक्टर्स के संघ (फोर्डा) ने अपनी हड़ताल फिर से शुरू करने का एलान किया था।

विज्ञापन


आईएमए के मुताबिक,  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार यानी 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से लेकर रविवार यानी 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए डॉक्टरों की देशव्यापी सेवा बंद करने की घोषणा की है। सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। आपातकालीन विभाग में कर्मचारी मौजूद रहेंगे। नियमित ओपीडी नहीं चलेगी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी। यह फैसला उन सभी पर लागू होगा, जहां आधुनिक चिकित्सा के डॉक्टर सेवा दे रहे हैं। आईएमए ने अस्पतालों को सेफ जोन घोषित करने के साथ ही सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने की मांग की है। बीती रात मेडिकल कॉलेज में हिंसा और तोड़फोड़ को लेकर भी आईएमए प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन




इससे पहले आईएमए ने कोलकाता के सरकारी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की थी। यहं चिकित्सक एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के कथित दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद आईएमए ने आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए अपनी राज्य शाखाओं के साथ एक आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में ही 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अज्ञात बदमाशों ने कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर में गुरुवार को आधी रात के बाद घुसकर उसके कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की। इसी अस्पताल में पिछले सप्ताह महिला चिकित्सक का शव मिला था। आईएमए ने कहा था कि अधिकारी ऐसे समय में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक बार फिर विफल रहे, जब प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के कथित बलात्कार और हत्या के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है।

आईएमए ने जारी किया था बयान
आईएमए ने एक बयान में कहा था कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज जो परास्नातक प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के कारण पिछले सप्ताह से देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहां गुंडों ने तोड़फोड़ की। जिन अधिकारियों ने अपनी लापरवाही से इस तरह के जघन्य अपराध को होने दिया, वे ऐसे समय में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक बार फिर विफल रहे हैं, जब इस मामले में सीबीआई की अहम जांच जारी है। इस तरह की बर्बरता अराजकता और कानून- व्यवस्था के ढहने की ओर इशारा करती है। आईएमए इस मूर्खतापूर्ण हिंसा की निंदा करता है और उसे महत्वपूर्ण सबूतों के नष्ट होने की आशंका है।




40 लोगों का समूह जबरन अस्पताल में घुसा था
पुलिस के मुताबिक, लगभग 40 लोगों का समूह कथित तौर पर अस्पताल परिसर में घुसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed