Top: हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल की बढ़ी मुश्किलें; मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की तैयारी; पढ़ें सुर्खियां
सोनिया-राहुल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दायर किया आरोपपत्र
बेल्जियम पहुंची मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर भारत की चिट्ठी
पीएनबी घोटाले में वांछित भगोड़े मेहुल चोकसी को भारतीय कानून के कठघरे में लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। बेल्जियम में गिरफ्तार हीरा कारोबारी की कस्टडी हासिल करने के लिए भारत का प्रत्यर्पण आवेदन बेल्जियम पहुंच गया है। इस केस पर जल्द कार्रवाई शुरु होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
थोक के बाद खुदरा महंगाई दर में भी नरमी
खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी के 3.61 प्रतिशत की तुलना में मार्च में मामूली रूप से घटकर 3.34 प्रतिशत रह गई। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई है। सब्जियों और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली रूप से घटकर लगभग छह साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई। पढ़ें पूरी खबर..
मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
अलीगढ़ सहित यूपी के 10 जिलों में ईमेल से मिली बम की धमकी
कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर भेजी गई है। ईमेल मिलते ही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड एंटी टेररिस्ट टीम समेत भारी पुलिस बल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर, बम मिलने की अफवाह पर कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। पढ़ें पूरी खबर..
करणी सेना के धमकी देने पर अखिलेश यादव बोले- हम डरने वाले नहीं हैं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था जीरो है। उद्योगपति डरे हुए हैं। वह सरकार से सवाल नहीं कर सकते हैं। वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी सिर्फ एक सपना है। अखिलेश यादव आगरा में करणी सेना के प्रदर्शन और सपा नेताओं को धमकी देने के सवाल पर जवाब दे रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता जारी रखने का खामेनेई ने किया समर्थन
वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हुई हिंसा में बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ!
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नए वक्फ कानून को लेकर लेकर भड़की हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय को शुरुआती जांच की जानकारी दी गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में कुछ बांग्लादेशी उपद्रवियों की संलिप्तता के संकेत मिले है। हालांकि हिंसा के बाद जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ, सीआरपीएफ, राज्य सशस्त्र पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में इन इलाकों में कोई नई हिंसा की घटना नहीं हुई है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे समय और अल्लाहबादिया
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना आज मंगलवार को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए। दोनों पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अल्लाहबादिया और रैना के खिलाफ तीन समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर..
राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के बीच बैठक हुई। सूत्र बता रहे हैं कि बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे समेत कई मुद्दे पर बातें हुई। हालांकि, कांग्रेस और राजद के नेताओं ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणूगोपाल जी, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ मुलाकात में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। राजद ने दावा किया कि जनता के असली सरोकारों को केंद्र में रखकर बिहार में बदलाव सुनिश्चित किया जायेगा। अब सिर्फ व्यापक परिवर्तन की ही बात होगी। पढ़ें पूरी खबर...