फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Obscene remarks case: YouTuber Ranveer Allahbadia appears before cyber officials in Mumbai

IGL Row: महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे समय और अल्लाहबादिया, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में दर्ज कराए बयान

Tue, 15 Apr 2025 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Apr 2025 04:28 PM IST
सार

India's Got Latent Row: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना आज मंगलवार को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए। दोनों पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Obscene remarks case: YouTuber Ranveer Allahbadia appears before cyber officials in Mumbai
रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना आज मंगलवार को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए। दोनों पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अल्लाहबादिया और रैना के खिलाफ तीन समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह नहीं हुए उपस्थित
अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा तलब किए जाने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना दक्षिण मुंबई के कफ परेड क्षेत्र में स्थित महाराष्ट्र साइबर कार्यालय पहुंचे। पिछले सप्ताह अल्लाहबादिया अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। शो के सभी पांच पैनलिस्ट आज महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश हुए। समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मुखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी अपना बयान दर्ज कराने महाराष्ट्र साइबर पहुंचे। अपूर्व मुखीजा ने अपना बयान दर्ज कराया और दफ्तर से निकल गईं। बाकी लोग अपना बयान दर्ज करा रहे हैं।

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया पर लगा सहयोग नहीं करने का आरोप, साइबर पुलिस कर सकती है कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

समय के शो में रणवीर ने की थी टिप्पणी
महाराष्ट्र साइबर एक साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग है, जो महाराष्ट्र गृह विभाग के अधीन संचालित होता है। बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के यूट्यूब शो में माता-पिता एवं परिवार से जुड़ी अश्लील टिप्पणी की थी। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुईं।

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया ने खुद के लिए की भावुक पोस्ट, लिखा- जिंदगी एक तूफान है...

विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में
रणवीर अल्लाहबादिया ने सोमवार की रात (14 अप्रैल) अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने बचपन की तस्वीरों के साथ अपनी जिंदगी के सफर को बयां किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक साधारण लड़के से लेकर मशहूर पॉडकास्टर बनने तक की कहानी बयां की। हालांकि, इस पोस्ट का असली जादू उनका अपने लिए लिखा एक गहरा और प्रेरक संदेश था। रणवीर ने खुद को संबोधित करते हुए लिखा, जिंदगी एक तूफान है। खुशियों को जी लो, मुश्किलों से सीखो। अपने साथ खड़े लोगों का ख्याल रखो। हर ठोकर के बाद और मजबूत बनो। जिंदगी के हर पल को शेर की तरह जियो। कभी पीछे मत हटो। रण-वीर: जंग के मैदान में बहादुरी से लड़ने वाला'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed