फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: देशभर में होली पर प्रशासन सतर्क; जम्मू-कश्मीर में 59 विदेशी आतंकी सक्रिय और कई राज्यों में बदला मौसम

Fri, 14 Mar 2025 05:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

पूरा देश होली के रंग में रंग गया है। पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक लोग एक-दूसरे को अबीर और गुलाल के साथ स्नेह के रंगों से सराबोर करते दिखे। बृहस्पतिवार देर रात होलिका दहन किया गया। नेपाल में भी होली की खुशियों की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी। इसके अलावा, दिल्ली एनसीआर में बृहस्पतिवार को अचानक  मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14-15 मार्च को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल की चोटियों और मैदानी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में मौजूदा समय में हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा के 59 विदेशी समेत 76 आतंकवादी सक्रिय हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
पश्चिम बंगाल के नदिया में होली से पहले राधा-कृष्ण के रूप में होली का मंचन - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

India Holi Celebrations LIVE: खुशियां रंगबिरंगी...गुलाल से रंगा देश
पूरा देश होली के रंग में रंग गया है। पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक लोग एक-दूसरे को अबीर और गुलाल के साथ स्नेह के रंगों से सराबोर करते दिखे। बृहस्पतिवार देर रात होलिका दहन किया गया। नेपाल में भी होली की खुशियों की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
पुंछ में तलाशी अभियान ... - फोटो : संवाद

जम्मू-कश्मीर में 59 विदेशी आतंकवादियों समेत 76 दहशतगर्द सक्रिय
जम्मू-कश्मीर में मौजूदा समय में हिजबुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा के 59 विदेशी समेत 76 आतंकवादी सक्रिय हैं। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 2024 में इसी अवधि में 91 आतंकवादी सक्रिय थे। मौजूदा 76 सक्रिय आतंकवादियों में से 17 स्थानीय आतंकी हैं जो केंद्रशासित प्रदेश में सक्रिय हैं। सूत्रों ने बताया कि 59 सक्रिय विदेशी आतंकवादियों में से तीन हिजबुल मुजाहिदीन, 21 जैश-ए-मोहम्मद और 35 लश्कर-ए-ताइबा के हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
अटल टनल रोहतांग के पास हल्की बर्फबारी। (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

होली पर बदला मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी से कई सड़कें बंद
दिल्ली एनसीआर में बृहस्पतिवार को अचानक  मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14-15 मार्च को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल की चोटियों और मैदानी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Moga : पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में 11 साल का एक बच्चा घायल

पंजाब के मोगा में बृहस्पितवार रात करीब 10 बजे शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के जिला प्रधान मंगत राय मांगा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगत राय रात को मोगा के गिल पैलेस के पास एक डेयरी पर दूध लेने आए थे। इसी दौरान तीन बदमाशों में उन पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बच गए, लेकिन 11 साल के एक बच्चे को गोली लग गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
नींद (प्रतीकात्मक) - फोटो : Freepik.com

World Sleep Day : चैन की नींद नहीं सोने दे रही मोबाइल की सफेद रोशनी, याददाश्त कमजोर...

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में देर रात तक मोबाइल, लैपटॉप पर काम करने की आदत चैन की नींद छीन रही है। इसके कारण याददाश्त तक कमजोर होने लगी है। इसका सीधा असर व्यक्ति के व्यवहार में भी दिख रहा है। जल्द गुस्सा आना, अचानक व्यवहार बदल जाना इसके प्रमुख लक्षण मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नींद शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है। एक सामान्य व्यक्ति को रात में 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, जिस समय शरीर सो रहा होता है उस समय शरीर और मस्तिष्क रिचार्ज होता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
आईआईएम रोहतक के निदेशक व अन्य अधिकारी (फाइल) - फोटो : एएनआई

IIM Rohtak Corruption Case: निदेशक धीरज शर्मा पर लटकी तलवार

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), रोहतक के निदेशक धीरज शर्मा पर निलंबन की गाज गिर सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को IIM, रोहतक के बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह शर्मा को निलंबित करे या उन्हें जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेजे। सूत्रों के मुताबिक, निदेशक को अगले आदेश तक आईआईएम परिसर से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
हार्ट अटैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शोध: बढ़ते ओजोन स्तर से युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा
मौसम में हो रहा बदलाव ओजोन निर्माण के अनुकूल वातावरण बनाकर दुनियाभर में प्रदूषण बढ़ाएगा। ओजोन के बढ़ते स्तर से हृदय रोगों की संभावना बढ़ती है। इससे युवाओं में हृदयाघात (हार्ट अटैक) का खतरा बढ़ रहा है। जियोहेल्थ जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आबादी की उम्र बढ़ने के कारण भविष्य में हृदय संबंधी बीमारियों में और वृद्धि हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
होली में नाचते लोग - फोटो : ANI

Alert in Delhi on Holi: मचाया हुडदंग तो तीन महीने की जेल, 250 से ज्यादा टीमें तैनात
रंग वाली होली यानि धुलेंडी वाले दिन शराब आदि पीकर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं है। शराब पीकर वाहन चलाने कर हुड़दंग मचाने वालों को तीन महीने की जेल या फिर लाइसेंस रद्द हो सकता है। होली वाले दिन किसी तरह के हुडदंग व जिंग-जैग ड्राइविंग को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की 250 से जयादा टीमें तैनात रहेंगी। सभी ट्रैफिक कर्मियों को प्रमुख चौराहों व सड़कों पर रहने के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने बताया कि बड़ी होली वाले दिन ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल टीमें भी गश्त करेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सड़कों को पर उतरने के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

US: ट्रंप को अदालत से झटका, बर्खास्त कर्मचारियों को वापस काम पर रखने के आदेश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका लगा है। एक संघीय जज ने ट्रंप प्रशासन को कई एजेंसियों में सामूहिक बर्खास्तगी के मामले में निकाले गए अस्थायी कर्मचारियों को वापस काम पर रखने का आदेश दिया है। वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस फैसले को असांविधानिक बताते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन प्रशासन इसके खिलाफ तुरंत अपील करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स को हराया - फोटो : WPL-X

MI vs GG: गुजरात पर सातवीं बार जीत के साथ फाइनल में पहुंची मुंबई
हीली मैथ्यूज के हरफनमौला प्रदर्शन के दमपर मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना खिताबी मैच में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच 15 मार्च (शनिवार) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत कौर की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए, जो महिला प्रीमियर लीग के किसी मैच की पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में गुजरात 19.2 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सकी और 47 रन से मुकाबला हार गई। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
फलस्तीनी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से आक्रोशित प्रदर्शनकारी ट्रंप टावर में - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

US Mahmoud Khalil Detention: फलस्तीनी कार्यकर्ता की हिरासत के खिलाफ आक्रोश
फलस्तीनी कार्यकर्ता और अमेरिका में कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्र महमूद खलील को हिरासत में लिया गया है। न्यूयॉर्क पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित खलील के समर्थकों ने मैनहट्टन में प्रदर्शन किया। गुरुवार को (अमेरिकी समय) प्रदर्शन के दौरान ट्रंप टावर में घुसे लगभग 100 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Starlink In India: मस्क की स्टारलिंक को पांच साल का सैटेलाइट स्पेक्ट्रम मिलेगा
दूरसंचार नियामक ट्राई केंद्र सरकार से सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम को सिर्फ पांच साल के लिए आवंटित करने की सिफारिश कर सकता है। इसका मकसद बाजार की शुरुआती प्रतिक्रिया को समझना है। यह एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के बड़ा झटका हो सकता है, जो 20 साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की मांग कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

जर्मनी को पीछे छोड़ 2028 तक भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उस समय दुनिया का सबसे अधिक मांग वाला उपभोक्ता बाजार बनने के साथ भारत वैश्विक उत्पादन में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करेगा। मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, 2023 में 3.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था से बढ़कर देश 2026 में 4.7 लाख करोड़ डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 March 2025 Updates On Amar Ujala
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

Aamir Khan: कौन हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट की लेडी लव गौरी स्प्रैट? 
आज 13 मार्च को आमिर खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सुबह से ही उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। आज उन्होंने कथित तौर पर मीडिया के सामने अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट को लेकर भी खुलासे किए। आमिर अपनी दो पूर्व पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव, के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं और तलाक के बाद भी एक परिवार की तरह रहते हैं। अब उन्हें बेंगलुरु की गौरी स्प्रैट से तीसरी बार प्यार हुआ है। आइए जानते हैं कौन हैं गौरी... पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed