{"_id":"67d36c7d30a7e608f9094d47","slug":"weather-on-holi-rain-in-delhi-ncr-snowfall-in-hilly-areas-roads-closure-in-hilly-areas-avalanche-warning-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर बदला मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी से कई सड़कें बंद; हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
होली पर बदला मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश; पहाड़ों पर बर्फबारी से कई सड़कें बंद; हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी
Fri, 14 Mar 2025 05:08 AM IST
ज्योति भास्कर
नई दिल्ली/श्रीनगर/शिमला
नई दिल्ली/श्रीनगर/शिमला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 14 Mar 2025 05:08 AM IST
सार
होली पर कई राज्यों में मौसम बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। कई सड़कें बंद होने से यातायात बाधित हो गया है। कई जगहों पर हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के पास हल्की बर्फबारी। (फाइल)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में बृहस्पतिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14-15 मार्च को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल की चोटियों और मैदानी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
कश्मीर में पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित गुरेज, जोजिला, राजधान पास, जेड गली और अन्य कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी कई जगह बारिश व लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा व कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में साधना पास पर बर्फ जमा होने से कुपवाड़ा-करनाह मार्ग और बांदीपोरा जिले में बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर एहतियातन यातायात बंद किया गया है। श्रीनगर-कारगिल व कोकरनाग-किश्तवाड़ मार्ग पर भी यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
हरियाणा के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ गिरे ओले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव दिखा।
चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूंह और पलवल में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली रही। विशेषज्ञ के मुताबिक इस विक्षोभ के असर से 16 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।