{"_id":"67d3545a405a5329560b12b4","slug":"shiv-sena-leader-shot-dead-in-punjab-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga : पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में 11 साल का एक बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga : पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में 11 साल का एक बच्चा घायल
Fri, 14 Mar 2025 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Mar 2025 03:26 AM IST
सार
हमलावरों ने मंगत राय का पीछा किया और थोड़ी दूर स्टेडियम रोड पर फिर से उन पर फायरिंग की और भाग गए। गोली लगने से गिरे मंगत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में बृहस्पितवार रात करीब 10 बजे शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के जिला प्रधान मंगत राय मांगा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगत राय रात को मोगा के गिल पैलेस के पास एक डेयरी पर दूध लेने आए थे। इसी दौरान तीन बदमाशों में उन पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बच गए, लेकिन 11 साल के एक बच्चे को गोली लग गई।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावरों ने मंगत राय का पीछा किया और थोड़ी दूर स्टेडियम रोड पर फिर से उन पर फायरिंग की और भाग गए। गोली लगने से गिरे मंगत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 11 साल के बच्चे थॉमस का मोगा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। संवाद
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : पटियाला में एनकाउंटर: बंबीहा गैंग का बदमाश पुलिस फायरिंग में घायल, नशे के कारोबार में एक्टिव था आरोपी
विज्ञापन
दूसरी वारदात... फायरिंग
दूसरी तरफ मोगा के बागेआना बस्ती में भी एक सैलून पर तीन मोटरसाइकल सवारों ने एक सैलून के मालिक देवेंदर कुमार पर बाल कटवाने पर हुए विवाद के बाद फायरिंग कर दी। एक गोली देवेंदर कुमार के पैर में लगी। उनको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उनको मोगा मेडिसिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाशों ने एक ही समय में मोगा की इंद्रा काॅलोनी, लोहरिया वाला मोहल्ला में भी फायरिंग की। पुलिस हमलावारों की तलाश में जुटी है।