Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA Probes Pakistani Gangster Shahzad Bhatti Network Accused of Radicalising and Recruiting Indian Youth

कमेंट्स में तलाशते हैं शिकार: पैसों से बिछाते हैं आतंकी जाल, पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी का नेटवर्क बेनकाब

Fri, 13 Nov 2026 06:50 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 06:50 AM IST
सार

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई से जुड़े एजेंटों पर सोशल मीडिया के जरिये भारतीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती करने का आरोप है। यूपी एटीएस की जांच के बाद एनआईए ने मामला दर्ज किया है। जांच में आर्थिक तंगी, कम पढ़ाई और नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को निशाना बनाने वाले नेटवर्क की बात सामने आई है।
 

विज्ञापन
NIA Probes Pakistani Gangster Shahzad Bhatti Network Accused of Radicalising and Recruiting Indian Youth
एनआईए की छापेमारी, एनआईए, NIA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और अन्य आईएसआई एजेंट भारतीय युवाओं को ऑनलाइन कट्टरता की ओर धकेल रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया है। यह जांच उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की ओर से अप्रैल में दर्ज एक मामले से शुरू हुई। एटीएस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बनाए जा रहे पाकिस्तानी स्लीपर सेल नेटवर्क की जांच के दौरान आठ लोगों को आरोपी बनाया था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसका मकसद देश में आतंकी हमले करना था।
विज्ञापन


एनआईए की एफआईआर में पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के अलावा अबिद जट्ट, मेजर हमीद, मेजर इकबाल और मेजर अनवर के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश निवासी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह अली खान और दिल्ली निवासी समीर को भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


दोनों को यूपी एटीएस ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था। ये सभी आईएसआई एजेंट हैं और पाकिस्तान में स्थित हैं। केंद्र सरकार ने इस साल सितंबर में पाकिस्तान स्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया था। केंद्र का मानना था कि एसबीएन भारत में आतंकवाद में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तालिबान का अघोषित फरमान: पुरुष डॉक्टर नहीं करेंगे महिलाओं का इलाज, इमरजेंसी में पुरुष अभिभावक का साथ जरूरी


बड़े आतंकी हमले की योजना 
यूपी एटीएस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बने पाकिस्तानी स्लीपर सेल की जांच की थी। इसमें पाया गया कि ये दोनों व्यक्ति पाकिस्तानी गुर्गों के सीधे संपर्क में थे। उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश के अनुसार, पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी, जट्ट और कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर आईएसआई के निर्देशों पर किसी बड़ी विध्वंसक गतिविधि की योजना बना रहे थे। उन्हें आर्थिक प्रलोभन देकर देश की आंतरिक शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए उकसाया जा रहा था। 

आर्थिक तंगी या नशे के शिकार युवाओं को बनाते हैं निशाना
पिछले दो वर्षों में, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र की एजेंसियों ने ऐसे दर्जनों युवाओं का पता लगाया है, जिन्हें शहजाद भट्टी और उसके साथियों ने ऑनलाइन भर्ती किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक ऐसा नेटवर्क काम कर रहा है जो इंस्टाग्राम पर लोगों के कमेंट्स के जरिये ऐसे युवाओं को ढूंढता है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, कम पढ़े-लिखे हैं या किसी लत के शिकार हैं। यह नेटवर्क उन्हें शुरुआत में ही 12,000 से 25,000 रुपये तक का भुगतान करता है। इसके बाद उनसे कराए जाने वाले कामों का स्तर बढ़ता जाता है। इसमें किसी पुलिस स्टेशन का वीडियो बनाना या फिर ग्रेनेड फेंकने जैसे काम शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed