फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: संक्रांति पर अमृत स्नान, त्रिवेणी संगम पहुंचे लाखों श्रद्धालु; PM मोदी आज करेंगे मिशन मौसम की शुरुआत

Tue, 14 Jan 2025 07:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विदेशी भक्त भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। चारों ओर आध्यात्मिकता का प्रकाश और धर्म की गूंज है। आज मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े नौ घंटे तक चलेगा। शिविर से निकलने और वापस आने में 12 घंटे से भी अधिक समय लगेगा। इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मिशन मौसम की शुरुआत करेंगे। इसका मकसद देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में सुबह करीब 10:30 बजे यह समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। दूसरी तरफ, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज अखनूर में विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। सेना ने अखनूर के टांडा के आसपास 3 किलोमीटर तक इलाका सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुलिस ने भी पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर अतिरिक्त तैनाती की है। रक्षामंत्री नौवें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान मुख्य उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी होंगे। समारोह में 108 फुट ऊंचाई वाले झंडे को भी फहराया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
Mahakumbh 2025 - फोटो : ANI

मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विदेशी भक्त भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। चारों ओर आध्यात्मिकता का प्रकाश और धर्म की गूंज है। आज मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े नौ घंटे तक चलेगा। शिविर से निकलने और वापस आने में 12 घंटे से भी अधिक समय लगेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : PTI
पीएम मोदी आज मिशन मौसम की करेंगे शुरुआत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मिशन मौसम की शुरुआत करेंगे। इसका मकसद देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में सुबह करीब 10:30 बजे यह समारोह आयोजित होगा।  इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

J&K: आज अखनूर में विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अखनूर में विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। सेना ने अखनूर के टांडा के आसपास 3 किलोमीटर तक इलाका सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुलिस ने भी पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर अतिरिक्त तैनाती की है। रक्षामंत्री नौवें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान मुख्य उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी होंगे। समारोह में 108 फुट ऊंचाई वाले झंडे को भी फहराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
सर्दी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

अभी और बढेंगी दुश्वारियां: 16 राज्यों में कोहरे और पाले की चेतावनी
पश्चिमी हिमालयी राज्यों समेत उत्तर और मध्य भारत में सोमवार को भी कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा और दिन निकलने के साथ आसमान साफ हो गया। इससे दिल्ली और कश्मीर समेत ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को मकर संक्रांति पर भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठंड और कोहरे को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
सिंगापुर के राष्ट्रपति शनमुगरत्नम - फोटो : एएनआई

आज से सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन भारत दौरे पर
सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम आज से भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं।  विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है। उनका यह दौरा भारत और सिंगापुर के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। इस यात्रा से भारत-सिंगापुर संबंधों के नए शिखर पर पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान ऊर्जा, औद्योगिक पार्क और कौशल विकास जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

J&K: गणतंत्र दिवस पर हमले की साजिश... डोडा, सांबा और कठुआ में हाई अलर्ट
आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर तीन जिलों में हाईअलर्ट जारी किया है। तीनों जिलों की हदें एकसाथ जुड़ती हैं। इन जिलों में पिछले वर्ष आतंकी हमले भी हो चुके हैं। ऐसा सूचना है कि आतंकी कठुआ, किश्तवाड़ और रामबन में आतंकी हमला कर सकते हैं। पिछले दिनों डोडा के ऊपरी इलाकों में आतंकियों के दो समूहों को देखा भी गया। हालांकि एजेंसियां ये पता नहीं लगा पा रहीं कि ये आतंकी पुराने हैं या फिर नया समूह है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
इस्राइली सेना। - फोटो : X/@IDF

गाजा में लड़ने से कई इस्राइली सैनिकों का इनकार
कुछ इस्राइली सैनिकों ने गाजा पट्टी में लड़ाई जारी रखने से मना कर दिया है। इनमें से एक इस्राइली सैनिक योतम विल्क भी हैं, जिन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में एक निहत्थे फलस्तीनी किशोर की हत्या की छवि उनके दिमाग में बसी हुई है। बख्तरबंद कोर के अधिकारी विल्क ने बताया कि उन्हें आदेश था कि गाजा में इस्राइली नियंत्रित बफर जोन में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को गोली मार दें। उन्होंने कम से कम 12 लोगों को मरते हुए देखा, लेकिन किशोर की हत्या की घटना से उबर नहीं पाए हैं। 28 वर्षीय विल्क ने कहा, 'किशोर एक बड़ी कहानी के हिस्से के रूप में मारा गया। वहां रहने और फलस्तीनियों को इंसान मानने की नीति के तहत ऐसा हुआ।' पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
लॉस एंजिलिस में लगी आग। - फोटो : PTI

लॉस एंजिलिस में बढ़ेगी मुसीबत: 113KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अब तक 26 की मौत
अमेरिकी पश्चिमी तट पर लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगी लगी आग में मृतक संख्या 26 हो गई है और हजारों घर तबाह हो चुके हैं। आग से 38 हजार एकड़ इलाका खाक हो चुका है। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी आग में जलने से हुई लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

दक्षिण अफ्रीका में 100 से ज्यादा खनिकों ने भूख से तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
दक्षिण अफ्रीका में एक बंद सोने की खदान में अवैध रूप से खनन कर रहे कम से कम 100 खनिक भूख और प्यास से तड़प-तड़प कर मर गए। ये लोग महीनों से भूमिगत सुरंग में फंसे थे। हालांकि, पुलिस उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। खनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 14 January 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रीय शोक के बीच ट्रंप के आवास पर पूरी तरह फहराने लगा अमेरिकी ध्वज
अमेरिका में इस समय पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक लागू है। राष्ट्रपति बाइडन ने उनके सम्मान में 30 दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी आवास मार-ए-लागो क्लब पर अमेरिकी ध्वज पूरी ऊंचाई पर फहराए गए हैं। इसे राष्ट्रीय शोक का उल्लंघन भी कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed