फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At Least 100 miners trapped in illegal mine in South Africa died of hunger

South Africa: अफ्रीका में 100 से ज्यादा खनिकों ने भूख से तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, महीनों से अवैध खदान में फंसे थे

Tue, 14 Jan 2025 03:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 03:48 AM IST
सार

यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत में स्थित खदान में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने नवंबर में इन खनिकों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया था। अब तक, 18 शव बाहर निकाले जा चुके हैं।

विज्ञापन
At Least 100 miners trapped in illegal mine in South Africa died of hunger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में एक बंद सोने की खदान में अवैध रूप से खनन कर रहे कम से कम 100 खनिक भूख और प्यास से तड़प-तड़प कर मर गए। ये लोग महीनों से भूमिगत सुरंग में फंसे थे। हालांकि, पुलिस उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। खनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने बताया कि शुक्रवार को कुछ खनिकों को बचाया गया। उनके पास एक मोबाइल फोन था, जिसमें दो वीडियो थे। इन वीडियो में प्लास्टिक में लिपटे दर्जनों शव दिखाई दे रहे थे, जो खदान के भीतर पड़े हुए थे। 
विज्ञापन


अब तक सुरंग से बाहर निकाले गए 18 शव
मंगुनी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत में स्थित इस खदान में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है, और उनकी मौत भूख या प्यास से होने का संदेह है। पुलिस ने नवंबर में इन खनिकों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया था। अब तक, 18 शव बाहर निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शवों और जीवित बचे लोगों की कर रही पुष्टि
मंगुनी ने बताया कि शुक्रवार को समूह द्वारा संचालित अभियान में नौ शव बरामद किए गए। इसके अलावा, अधिकारियों द्वारा सोमवार को संचालित एक आधिकारिक अभियान में नौ और लोगों के शव निकाले गए। इस दौरान 26 जीवित बचे लोगों को भी बचाया गया। वहीं, पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर सेबाटा मोकगवाबोन ने कहा कि वे अभी पुष्टि कर रहे हैं कि कितने शव निकाले गए हैं और कितने जीवित बचे हैं। 

सुरंग में प्लास्टिक में लिपटे दिख रहे शव 
मंगुनी के समूह द्वारा जारी किए गए वीडियो में भूमिगत अंधेरी सुरंगों में प्लास्टिक में लिपटे शव दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पुलिस और खनिकों के बीच गतिरोध जारी है, क्योंकि पुलिस ने खदान को सील करने का प्रयास किया है। पुलिस का कहना है कि खनिक गिरफ्तारी के डर से बाहर आने से इनकार कर रहे थे। 

पुलिस ने काटी खनिकों की भोजन आपूर्ति: मंगुनी
मंगुनी का कहना है कि पुलिस द्वारा खदान से बाहर निकलने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सियों को हटाने के बाद वे भूमिगत फंस गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने खनिकों को बाहर निकालने के प्रयास में उनके भोजन की आपूर्ति काट दी। 

खदान में हो सकते हैं कम से कम 500 खनिक: मंगुनी
वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि कितने अवैध खनिक स्टिलफोंटेन के उत्तरी शहर के पास बफेल्सफोंटेन गोल्ड माइन में भूमिगत हैं, लेकिन यह संख्या सैकड़ों हो सकती है। वहीं, मंगुनी ने कहा कि खदान में कम से कम 500 खनिक हो सकते हैं, जो दक्षिण अफ्रीका की सबसे गहरी खदानों में से एक है। एक शव की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत भूख से हुई थी।


दक्षिण अफ्रीका में अवैध खनन आम बात
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों में अवैध खनन आम बात है। जिन खदानों को कंपनियां लाभ न होने पर बंद कर देती हैं, उनमें अनौपचारिक खनिकों के समूह अवैध रूप से प्रवेश करते हैं और बचे हुए भंडारण को खोजने की कोशिश करते हैं। अवैध खनिकों के बड़े समूह अक्सर अपने मुनाफे को अधिकतम करने के लिए महीनों तक भूमिगत रहते हैं, अपने साथ भोजन, पानी, जनरेटर और अन्य उपकरण ले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed