फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Fog and frost warning in 16 states, chances of rain in North and Central India

अभी और बढेंगी दुश्वारियां: 16 राज्यों में कोहरे और पाले की चेतावनी, उत्तर और मध्य भारत में बारिश के आसार

Tue, 14 Jan 2025 06:37 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 14 Jan 2025 06:37 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से 15 और 16 जनवरी को उत्तर और मध्य भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में इस हफ्ते कोहरा भी छाया रह सकता है।

विज्ञापन
Weather Report: Fog and frost warning in 16 states, chances of rain in North and Central India
सर्दी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी हिमालयी राज्यों समेत उत्तर और मध्य भारत में सोमवार को भी कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा और दिन निकलने के साथ आसमान साफ हो गया। इससे दिल्ली और कश्मीर समेत ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को मकर संक्रांति पर भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठंड और कोहरे को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से 15 और 16 जनवरी को उत्तर और मध्य भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में इस हफ्ते कोहरा भी छाया रह सकता है। बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति रही और इसके लिए आईएमडी ने पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शीत दिवस की स्थिति तब बनती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से कम रहता है। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6, पंजाब और हरियाणा प्रत्येक में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई।

विज्ञापन

दुश्वारियां बढ़ीं: कई ट्रेनें पांच-पांच घंटे की देरी से चलीं
उत्तर भारत में कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा और कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। पूरब की दिशा से आने वाली ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हुईं। पुरषोत्तम एक्सप्रेस सबसे अधिक करीब सवा पांच घंटे की देरी से चल रही थी। पूर्वी एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक विलंब रही। देर से चलने वाली ट्रेनों में श्रमजीवी एक्सप्रेस, जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस शामिल रहीं। पटना से आने वाली तेज एक्सप्रेस भी देर से चलने वाली ट्रेनों में रही।

शिमला में हल्की बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। 14 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाले ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 16-19 जनवरी के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही बर्फबारी के चलते पारा भी गिरा है और कुकुमसेरी में रविवार की रात न्यूनतम तापमान शून्य से 12.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

श्रीनगर में माइनस 5.1 डिग्री पर पहुंचा पारा
कश्मीर घाटी में कई दिनों बाद आसमान साफ रहा। इससे रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। पहलगाम में न्यूनतम तापमान सबसे कम शून्य से 8.4 डिग्री नीचे रहा, एक दिन पहले यह शून्य से 6.2 डिग्री नीचे था। श्रीनगर में पारा शून्य से 5.1 डिग्री नीचे दर्ज किया जो एक दिन पहले के शून्य से 3 डिग्री नीचे के मुकाबले दो डिग्री कम था।
 
आईएमडी ने 18 जनवरी तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है, इस दौरान कुछ समय के लिए आसमान में बाद आ सकते हैं और कुछ जगहों पर हिमपात भी हो सकता है। सोमवार को प्रसिद्ध डील झील की सतह पर बर्फ की हल्की परत जमी पाई गई। कश्मीर में ठंड पड़ रही है, लेकिन सैलानियों के लिए मौसम खूबसूरत बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed