फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High alert in Doda, Samba and Kathua due to conspiracy to attack on Republic Day

J&K: गणतंत्र दिवस पर हमले की साजिश... डोडा, सांबा और कठुआ में हाई अलर्ट, पिछले वर्ष हुआ था आतंकी हमला

Tue, 14 Jan 2025 04:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू।
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jan 2025 04:28 AM IST
सार

पिछले साल डोडा में पांच सैन्यकर्मी बलिदान हुए थे। जबकि चार आतंकी मारे गए। लेकिन बीच-बीच में आतंकियों की मौजूदगी देखी जा रही है। डोडा, किश्तवाड़, कठुआ और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए जिले में सक्रिय आतंकवादियों की सही संख्या का एजेंसियां पता नहीं लगा पा रहीं।

विज्ञापन
High alert in Doda, Samba and Kathua due to conspiracy to attack on Republic Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर तीन जिलों में हाईअलर्ट जारी किया है। तीनों जिलों की हदें एकसाथ जुड़ती हैं। इन जिलों में पिछले वर्ष आतंकी हमले भी हो चुके हैं। ऐसा सूचना है कि आतंकी कठुआ, किश्तवाड़ और रामबन में आतंकी हमला कर सकते हैं। पिछले दिनों डोडा के ऊपरी इलाकों में आतंकियों के दो समूहों को देखा भी गया। हालांकि एजेंसियां ये पता नहीं लगा पा रहीं कि ये आतंकी पुराने हैं या फिर नया समूह है।

विज्ञापन


पिछले साल डोडा में पांच सैन्यकर्मी बलिदान हुए थे। जबकि चार आतंकी मारे गए। लेकिन बीच-बीच में आतंकियों की मौजूदगी देखी जा रही है। डोडा, किश्तवाड़, कठुआ और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए जिले में सक्रिय आतंकवादियों की सही संख्या का एजेंसियां पता नहीं लगा पा रहीं।
विज्ञापन


डोडा के एसएसपी संदीप मेहता का कहना है कि पुलिस ने राष्ट्र विरोधी तत्वों, विशेष रूप से आतंकवादियों की सहायता करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ अपने अभियान तेज कर दिए हैं। पुलिस ने पिछले दो हफ्तों में ऐसे नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। कहा कि जिले के बाहरी इलाकों में स्थित हमारी इकाइयां अधिकतम अलर्ट पर हैं। हमारा ध्यान राष्ट्र विरोधी तत्वों पर है, ताकि आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी
डोडा के अलावा जम्मू, सांबा और कठुआ बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी किया गया है। इन तीनों जिलों में तैनात पुलिस को खास निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी शिव कुमार का कहना है कि तीनों जिलों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। क्योंकि गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास अकसर होते आए हैं। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed