Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UAE Oil Tanker Attacked: All 19 Indian Seafarers Safe; Indian Vessels Also Targeted in Strait of Hormuz

48 घंटे के भीतर हमले: यूएई, होर्मुज और फारस की खाड़ी में बनाए गए निशाना; सभी भारतीय नाविक सुरक्षित, भारत सतर्क

Thu, 12 Nov 2026 07:53 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 12 Nov 2026 07:53 PM IST
सार

यूएई के मीना साकर के पास तेल टैंकर एमटी डोमिनिका प्रॉस्पेरिटी पर हमले के बाद सभी 19 भारतीय नाविक सुरक्षित बचा लिए गए। इससे पहले होर्मुज और फारस की खाड़ी में भी भारतीय नाविकों वाले टैंकरों को निशाना बनाया गया था। आखिर इन तीनों घटनाओं में क्या हुआ? कितने भारतीय घायल हुए? भारत ने समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर क्या रुख अपनाया है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
 

विज्ञापन
UAE Oil Tanker Attacked: All 19 Indian Seafarers Safe; Indian Vessels Also Targeted in Strait of Hormuz
पश्चिम एशिया में क्या चल रहा है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में समुद्री रास्तों से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 10 और 11 नवंबर के बीच यानी करीब 48 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग टैंकरों को निशाना बनाया गया। ये घटनाएं फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मीना साकर के पास हुईं। इन जहाजों पर कुल 28 भारतीय नाविक सवार थे। इनमें से एक नाविक को मामूली चोट आई, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा की जानकारी दी है। सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है।

विज्ञापन


किन तीन टैंकरों को कब और कहां बनाया गया निशाना?
पहली घटना 10 नवंबर को हुई। लाइबेरिया के झंडे वाला बड़ा तेल टैंकर एमटी फुजैराह एनर्जी अल रुवैस से दुबई जा रहा था। इसी दौरान फारस की खाड़ी में उस पर प्रोजेक्टाइल यानी विस्फोटक हथियार से हमला हुआ। इसके बाद 11 नवंबर को सऊदी अरब के झंडे वाले टैंकर एनसीसी फजर के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय संभावित हमले की घटना हुई। इसी दिन यूएई के मीना साकर के पास लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर एमटी डोमिनिका प्रॉस्पेरिटी को भी निशाना बनाया गया। इन तीनों घटनाओं ने समुद्री रास्तों से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


एमटी फुजैराह एनर्जी पर हमले में कितने लोग घायल हुए?
10 नवंबर को हुए हमले के समय एमटी फुजैराह एनर्जी पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे, जिनमें छह भारतीय नाविक शामिल थे। हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हुए। इनमें एक भारतीय नाविक भी था, जिसे मामूली चोट आई। उसे आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए सुरक्षित तट पर पहुंचाया गया। बाकी 18 सदस्य सुरक्षित पाए गए, जिनमें पांच अन्य भारतीय नाविक शामिल थे। मंत्री सोनोवाल ने बताया कि सरकार जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है और नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा तथा अन्य जरूरतों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होर्मुज और यूएई के पास हुए हमलों में भारतीय नाविकों का क्या हुआ?
11 नवंबर को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे सऊदी अरब के झंडे वाले टैंकर एनसीसी फजर के साथ संभावित हमले की घटना हुई। इस जहाज पर तीन भारतीय नाविक सवार थे। सोनोवाल ने बताया कि तीनों भारतीय नाविक और पूरा चालक दल सुरक्षित है। इसी दिन यूएई के मीना साकर के पास एमटी डोमिनिका प्रॉस्पेरिटी को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया। जहाज पर 19 भारतीय नाविक समेत कुल 22 लोग मौजूद थे। यूएई के तटरक्षक बल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी 19 भारतीय नाविकों को कोई चोट नहीं आई। सरकार जहाज प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में है।

भारत ने समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर क्या कहा?
भारत ने व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का पालन करने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित, स्वतंत्र और बिना रुकावट आवाजाही चाहता है। उन्होंने बताया कि भारत इस मामले से जुड़े सभी पक्षों के संपर्क में है, ताकि नागरिक जहाजों और नाविकों पर हमले रोके जा सकें। होर्मुज दुनिया का महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्ग है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का करीब 20 प्रतिशत इसी रास्ते से गुजरता है। भारत कच्चे तेल के आयात के लिए इस समुद्री मार्ग पर काफी निर्भर है। दुनिया के समुद्री कर्मचारियों में भारतीय नाविकों की हिस्सेदारी करीब 10 से 12 प्रतिशत है। ऐसे में इन घटनाओं के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा भारत के लिए अहम चिंता है।


तीनों घटनाओं में भारतीय नाविकों की क्या स्थिति रही?

  • 10 नवंबर, एमटी फुजैराह एनर्जी: छह भारतीय नाविक सवार थे। एक को मामूली चोट आई, जबकि पांच सुरक्षित रहे।
  • 11 नवंबर, एनसीसी फजर: तीन भारतीय नाविक सवार थे। सभी सुरक्षित रहे।
  • 11 नवंबर, एमटी डोमिनिका प्रॉस्पेरिटी: 19 भारतीय नाविक सवार थे। सभी सुरक्षित बाहर निकाले गए।


इन तीन घटनाओं में कुल 28 भारतीय नाविक सवार थे। एक को मामूली चोट आई, जबकि बाकी 27 सुरक्षित रहे। भारत सरकार इन समुद्री घटनाओं पर लगातार नजर रख रही है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए संबंधित पक्षों तथा जहाज प्रबंधन कंपनियों के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed