फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defense Minister Rajnath Singh will inaugurate the heritage museum in Akhnoor today

J&K: आज अखनूर में विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री, CDS, LG और CM समेत बड़े अफसर होंगे शामिल

Tue, 14 Jan 2025 04:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jan 2025 04:39 AM IST
सार

रक्षामंत्री नौवें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान मुख्य उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी होंगे। समारोह में 108 फुट ऊंचाई वाले झंडे को भी फहराया जाएगा।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh will inaugurate the heritage museum in Akhnoor today
राजनाथ सिंह

विस्तार

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अखनूर में विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। सेना ने अखनूर के टांडा के आसपास 3 किलोमीटर तक इलाका सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुलिस ने भी पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर अतिरिक्त तैनाती की है।

विज्ञापन


रक्षामंत्री नौवें सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान मुख्य उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी होंगे। समारोह में 108 फुट ऊंचाई वाले झंडे को भी फहराया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में अखनूर, सुंदरबनी, राजोरी, पुंछ, जम्मू और नौशेरा से एक हजार सशस्त्र बल वयोवृद्धों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के बाद रक्षामंत्री इन लोगों के साथ भोज कर उनसे रूबरू हाेंगे। सैन्य अफसरों के साथ एलओसी, एलएसी और आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी बैठक होगी। सुरक्षा पर मंथन किया जाएगा। विशेष सम्मान के तौर पर कई लोगों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर, ई-स्कूटर और ऑटो रिक्शा जैसे गतिशीलता उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed