Top News: झारखंड में पहले चरण का मतदान आज; बिहार को करोड़ों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी
झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए आज चुनाव होने हैं। पहले चरण में राज्य की 43 सीट पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। पढ़े पूरी खबर..
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार को देंगे करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया जाना शामिल है। एक अनूठी पहल के तहत प्रधानमंत्री मोदी देशभर के रेलवे स्टेशनों पर 18 जन औषधि केंद्रों का भी शुभारंभ करेंगे। पढ़े पूरी खबर..
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान के साथ 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव होंगे। सिक्किम की दो सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों में से 28 विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने खाली हुईं। इसके अलावा दो की असमय मृत्यु और एक के दल बदलने की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें से 18 सीटें विपक्ष और 11 सीटें एनडीए के पास थीं। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर में बड़े स्तर पर विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। इन आतंकियों के गतिविधियां चलाने और भर्ती करने के तौर तरीकों में भी बदलाव देखा जा रहा है। आतंकी सीमा पर घुसपैठ से अधिक आतंरिक इलाकों में हमले कर रहे हैं। पढ़े पूरी खबर....
स्पिरिट विमानों पर हैती विद्रोहियों के गोलीबार के बाद संघिय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने एक बड़ा कदम उठाया हैं। जहां एफएए ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 30 दिनों के लिए अमेरिकी एयरलाइनों को हैती के लिए उड़ान भरने से रोक देगा। इसके साथ ही इस मामले में संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि इस स्थिति के कारण देश में मानवीय सहायता और कर्मियों का प्रवाह सीमित हो जाएगा। बता दें कि एफएए का ये फैसला तब आया है जब जब गिरोहों ने स्पिरिट एयरलाइंस के विमान पर गोली चलाई थी। पढ़े पूरी खबर...
इटावा में सराफा कारोबारी ने पत्नी व तीन बच्चों को नींद की गोली खिलाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। हत्यारोपी ने आर्थिक तंगी व परिवार के सदस्यों के तानों से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। पढ़े पूरी खबर...
अर्धचंद्राकार गंगा के तट पर देव आराधना के मुख्य पर्व देव दीपावली पर 15 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा निहारने देश-विदेश से लोगों का हुजूम उमड़ेगा। दीपों से जगमग होते घाट पर अप्रतिम व अविस्मरणीय मां गंगा की आरती पहली बार लोग वेबसाइट पर भी देख सकेंगे और प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से इसके साक्षी बनेंगे। पढ़े पूरी खबर..
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे यहां भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक समिति की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनके आगमन के बारे में जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi-NCR : हवा का रुख और चाल बदलने से प्रदूषण में मामूली सुधार
राजधानी में हवा की दिशा व गति बदलने से आबोहवा में थोड़ा सुधार हुआ है मगर दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई हुई है। आबादी वाले इलाकों के साथ ही खुले क्षेत्रों में धुंध की चादर गहरा गई है। मौसम में ठंडक बढ़ी है। दृश्यता में कमी है। सवेरे 6 बजे पालम हवाई अड्डे पर:दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। पढ़े पूरी खबर...
मीट कारोबारियाें के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के बाद हुई जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेजी अपनी गोपनीय रिपोर्ट में कहा कि इन कंपनियों ने 1200 करोड़ रुपये नकदी को कहां खपाया है, इसका जांच में पता नहीं चल सका है। इतना ही नहीं, ये कंपनियां कश्मीर की निजी सुरक्षा एजेंसियों की सेवाएं ले रही हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध है। ये देश की सुरक्षा के लिए खतरे का सबब बन सकता है, लिहाजा उच्चस्तरीय जांच कराना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर..