{"_id":"6733b0bfb5a9dc99d80a3334","slug":"prime-minister-modi-today-bihar-visit-know-all-updates-in-hindi-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर, दरभंगा में एम्स सहित 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर, दरभंगा में एम्स सहित 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
सार
प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए वह यहां 1,260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया जाना शामिल है। एक अनूठी पहल के तहत प्रधानमंत्री मोदी देशभर के रेलवे स्टेशनों पर 18 जन औषधि केंद्रों का भी शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
दरभंगा में रखेंगे एम्स की आधारशिला
आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए वह यहां 1,260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे। इसमें एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल और एक आयुष ब्लॉक, एक मेडिकल कॉलेज, एक नर्सिंग कॉलेज, एक रैन बसेरा और आवासीय सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे
बयान के मुताबिक, सड़क और रेल दोनों क्षेत्रों में नई परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री बिहार में करीब 5,070 करोड़ रुपये की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह दो रेलवे ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री बंधुगंज में एक प्रमुख पुल का उद्घाटन करेंगे जो जहानाबाद को बिहारशरीफ से जोड़ेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी 1,740 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। वह औरंगाबाद जिले के चिरालापोथु से बाघा बिशुनपुर तक 220 करोड़ रुपये से अधिक की सोनेनगर बाईपास रेलवे लाइन की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में 4,020 करोड़ रुपये से अधिक की कई पहलों की आधारशिला भी रखेंगे।