फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: PM मोदी महाराष्ट्र तो शाह-नड्डा का झारखंड दौरा आज; 69000 शिक्षक भर्ती मामले में होगी सुप्रीम सुनवाई

Tue, 12 Nov 2024 07:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर बीतते दिन के साथ चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। झारखंड में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार भी थम चुका है। वहीं, हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता भी महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र-झारखंड़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी झारखंड में चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। इसके अलावा, 69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार 12 नवंबर को होगी। यह सुनवाई 15 नवंबर को प्रस्तावित थी। सुनवाई पहले होने के कारण आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। साथ ही उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। दूसरी तरफ, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड पर मंगलवार को वाहन फर्राटे भरते नजर आएंगे। एनएचएआई द्वारा सेक्टर-65 से दिल्ली के मीठापुर के पास तक लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में वाहन चालक सोहना से दिल्ली मीठापुर तक लगभग 50 किलोमीटर का सफर आसानी से तय कर सकेंगे। इससे शहर के लोगों को भी जाम से राहत मिलने के साथ नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। वहीं, सोहना जाने वालों के लिए एक्सप्रेस वे पर पलवल में पड़ने वाला खेरली जिटा टोल लोगों की जेब पर भारी असर डाल सकता है। क्योंकि यहां टोल की दरों में भरी भरकम बढ़ोतरी की गई है। जो एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के शुरू होने के अगले दिन से लागू हो जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

आज PM मोदी महाराष्ट्र तो शाह-नड्डा करेंगे झारखंड का दौरा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर बीतते दिन के साथ चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। झारखंड में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार भी थम चुका है। वहीं, हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता भी महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र-झारखंड़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी झारखंड में चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार 12 नवंबर को होगी। यह सुनवाई 15 नवंबर को प्रस्तावित थी। सुनवाई पहले होने के कारण आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। साथ ही उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

आज से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर फर्राटे भरेंगे वाहन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के लिंक रोड पर मंगलवार को वाहन फर्राटे भरते नजर आएंगे। एनएचएआई द्वारा सेक्टर-65 से दिल्ली के मीठापुर के पास तक लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में वाहन चालक सोहना से दिल्ली मीठापुर तक लगभग 50 किलोमीटर का सफर आसानी से तय कर सकेंगे। इससे शहर के लोगों को भी जाम से राहत मिलने के साथ नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। वहीं, सोहना जाने वालों के लिए एक्सप्रेस वे पर पलवल में पड़ने वाला खेरली जिटा टोल लोगों की जेब पर भारी असर डाल सकता है। क्योंकि यहां टोल की दरों में भरी भरकम बढ़ोतरी की गई है। जो एक्सप्रेस वे के लिंक रोड के शुरू होने के अगले दिन से लागू हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी, राजोरी में बारिश और गिरे ओले
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को बदले मौसम के मिजाज से हवाई सेवा प्रभावित हुई। खराब दृश्यता के कारण जम्मू आने वाली दो उड़ानें रद्द हुईं। दृश्यता में सुधार होने पर सुबह 11 बजे के बाद ही श्रीनगर और दिल्ली से जम्मू आने वाली उड़ानों का संचालन शुरू हुआ, जिससे दर्जनों उड़ानें देरी से पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी जीत की बधाई। - फोटो : अमर उजाला

ट्रंप-पुतिन के बीच फोन कॉल पर हुई बातचीत के दावे को क्रेमलिन ने बताया बेबुनियाद
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन कॉल पर हुई बातचीत को लेकर कई सारी अटकलें सामने आ रही है। इसी बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता ने पिछले सप्ताह की उस दावा को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को फोन किया और दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
बाबा सिद्दीकी का हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

Baba Siddiqui: चार दोस्तों की नाइट कॉल ने कराई हत्यारे शिवा की गिरफ्तारी
राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा को मुंबई पुलिस रविवार को गिरफ्तार कर चुकी है। गौतम की गिरफ्तारी चार दोस्तों की देर रात की फोन कॉल से संभव हो पाई। ये चारों दोस्त सोशल मीडिया ऐप के जरिये एक-दूसरे से बात कर रहे थे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
जानकी मंदिर - फोटो : एएनआई

Nepal: विवाह पंचमी में शामिल होंगे पांच लाख बाराती
नेपाल में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख चंपत राय उन पांच लाख बारातियों में शामिल होंगे जो विवाह पंचमी के लिए जनकपुर में जुटेंगे। जनकपुर में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास ने बताया कि जनकपुर में विवाह पंचमी के लिए लगभग पांच लाख बारातियों के आने की उम्मीद है। इसमें चंपत राय और राजेंद्र पंकज सहित राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अधिकारी शामिल हैं, जो टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बड़ी संख्या में संत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
तीन बच्चों और मां की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

इटावा में पत्नी-तीन बच्चों की मौत के बाद कारोबारी ने फोटो के साथ लगाया स्टेटस
लालपुरा में पत्नी और तीन बच्चों की मौत के बाद सराफा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के फोन पर स्टेट्स लिखा कि यह सब खत्म हो गए और इसके बाद वह खुद जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर चला गया। रात में जिसने भी घटना मोहल्ले में सुनी वह दौड़ा चला आया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
सीजेआई संजीव खन्ना और उनके चाचा जस्टिस एचआर खन्ना। - फोटो : ANI/WIKIPEDIA

HR Khanna: क्यों सीजेआई संजीव खन्ना के चाचा से नाराज हो गई थीं इंदिरा गांधी?
जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस संजीव खन्ना तीसरी पीढ़ी के वकील रहे हैं। उनके पिता जस्टिस देव राज खन्ना दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। इतना ही नहीं, जस्टिस संजीव खन्ना के दिवंगत चाचा जस्टिस एचआर खन्ना सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। बता दें कि एक समय पर जस्टिस एचआर खन्ना खुद सीजेआई बनने वाले थे, लेकिन उस समय की इंदिरा गांधी सरकार ने उनकी जगह पर न्यायाधीश एमएच बेग को भारत का प्रधान न्यायाधीश बना दिया था। आपातकाल के दौरान एक महत्वपूर्ण फैसले पर असहमत होने की वजह से एचआर खन्ना को यह पद गंवाना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 November 2024 Updates On Amar Ujala
अमेजन और फ्लिपकार्ट - फोटो : एएनआई

नियमों के उल्लंघन मामले में अमेजन और Flipkart को समन भेजेगी सरकार
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के उल्लंघन के मामले में सरकार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट को पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है। सूत्रों ने बताया, पिछले सप्ताह अमेजन और फ्लिपकार्ट के विक्रेताओं के यहां छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज की जांच के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों कंपनियों के अधिकारियों को बुलाने की तैयारी कर रहा है। विक्रेताओं के कारोबारी आंकड़ों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ पांच साल में हुए लेनदेन की जांच भी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed