Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Polls: PM Modi Maharashtra visit and amit Shah JP Nadda Jharkhand visit election campaign updates in

Assembly Polls: आज PM मोदी महाराष्ट्र तो शाह-नड्डा करेंगे झारखंड का दौरा; जनसभाएं कर चुनाव अभियान को देंगे धार

Tue, 12 Nov 2024 06:21 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 12 Nov 2024 06:21 AM IST
सार

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए भगवा पार्टी के सभी दिग्गज नेता हर दिन कई-कई रैलिया जनसभाएं और रोड़ शो कर रहे हैं। खुद गृहमंत्री अमित शाह और पीएम दोनों राज्यों की खाक छान रहे हैं।

विज्ञापन
Assembly Polls: PM Modi Maharashtra visit and amit Shah JP Nadda Jharkhand visit election campaign updates in
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर बीतते दिन के साथ चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। झारखंड में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार भी थम चुका है। वहीं, हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता भी महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के चिमूर, सोलापुर और पुणे में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र-झारखंड़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी झारखंड में चुनावी रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेगें। 

विज्ञापन
Trending Videos

महाराष्ट्र में एक के बाद एक तीन चुनावी जनसभा करेंगे पीएम 
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वे यहां चिमूर, सोलापुर औ पुणे में चुनावी जनसभा करेंगे। पीएम मोदी चिमूर में दोपहर एक बजे तो सोलापुर में शाम सवा चार बजे जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे रवाना होंगे। जहां वे शाम साढ़े छह बजे चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में पीएम मोदी का यह तीसरा महाराष्ट्र दौरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह करेंगे दोनों चुनावी राज्यों का दौरा
झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए भगवा पार्टी के सभी दिग्गज नेता हर दिन कई-कई रैलिया जनसभाएं और रोड़ शो कर रहे हैं। खुद गृहमंत्री अमित शाह और पीएम दोनों राज्यों की खाक छान रहे हैं। इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों का दौरा करेंगे। शाह झारखंड में दो और महाराष्ट्र में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे धनबाद की झरिया विधानसभा में सुबह साढ़े 11 बजे तो बाघमारा विधानसभा में सवा एक बजे दो जनसभाएं करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह महाराष्ट्र रवाना होंगे। जहां घाटकोपर पूर्व विधानसभा में वे शाम साढे पांच बजे जनता को संबोधित करेंगे। यहां के बाद शाह शाम साढ़े सात बजे बोरीवली विधानसभा में जनसभा करेंगे। 
 
विज्ञापन

जेपी नड्डा भी रहेंगे झारखंड के दौरे पर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। यहां वे गिरीडीह के बगोदर विधानसभा में चुनावी सभा करेंगे। गिरिडीह की ही जमुआ विधानसभा में जनता को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed