फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Completely false', Kremlin calls claim of phone call conversation between Trump and Putin baseless

Moscow: 'पूरी तरह से झूठी', ट्रंप और पुतिन के बीच फोन कॉल पर हुई बातचीत के दावे को क्रेमलिन ने बताया बेबुनियाद

Tue, 12 Nov 2024 02:36 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 02:36 AM IST
सार

क्रेमलिन की प्रवक्ता ने वाशिंगटन पोस्ट की उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि जीत के बाद ट्रंप और पुतिन के फोन कॉल पर बातचीत हुई। क्रेमलिन ने इसे पूरी तरह से झूठी सूचना बताई है।

विज्ञापन
Completely false', Kremlin calls claim of phone call conversation between Trump and Putin baseless
पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी जीत की बधाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन कॉल पर हुई बातचीत को लेकर कई सारी अटकलें सामने आ रही है। इसी बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता ने पिछले सप्ताह की उस दावा को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को फोन किया और दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन


क्रेमलिन के प्रवक्ता ने बताया झूठा
इस मामले में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसे पूरी तरह से झूठी सूचना बताया और कहा कि ट्रंप और पुतिन के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई है। बता दें कि वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने रिसॉर्ट मार-ए-लागो से पुतिन को फोन किया था और दोनों ने यूक्रेन के युद्ध के समाधान पर बातचीत की थी। इसके साथ ही इस इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ट्रंप ने पुतिन को यूरोप में अमेरिका की सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई थी। 
विज्ञापन


ट्रंप की जेलेंस्की से बातचीत
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को भी फोन किया और उन्हें अपनी जीत पर बधाई दी। उस कॉल में एलन मस्क भी शामिल थे जो ट्रंप के साथ थे। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद अपने भाषण में कहा था कि मैं युद्ध शुरू नहीं करूंगा मैं इसे समाप्त करने में मदद करूंगा। इसके कुछ दिन बाद ट्रंप ने अपने यूक्रेनी समकक्ष राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने किया था पोस्ट
ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बाद राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से एक बेहतरीन कॉल की और उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। उनका जबरदस्त अभियान ही इस परिणाम को संभव बना सका। जानकारी के अनुसार इस कॉल में एलन मस्क भी शामिल थे, रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप ने फोन मस्क को सौंपा और उन्हें ज़ेलेंस्की के साथ कॉल में शामिल होने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed