फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; पेरिस ओलंपिक का रंगारंग अंदाज में समापन

Mon, 12 Aug 2024 07:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सुप्रीम कोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने मई 2018 में यूट्यूबर ध्रुव राठी का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करने से संबंधित मानहानि मामले में जारी कई समन को बरकरार रखने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। उधर, खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का रंगारंग अंदाज में रविवार की रात समापन हो गया। स्टेट डि फ्रांस स्टेडियम में 205 देशों के हजारों खिलाड़ी समापन समारोह में शामिल हुए। भारत की ओर से इस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वालीं निशानेबाज मनु भाकर और कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश समारोह में देश के ध्वजवाहक के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा, मानसूनी बारिश से देशभर में नदी-नाले उफान पर हैं। अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों में रविवार को कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग बह गए, जिनकी तलाश जारी है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को जोरदार बरसात के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। नोएडा, गाजियाबाद में बारिश से कई सेक्टरों व सोसाइटियों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। गुरुग्राम में पूरे शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने मई 2018 में यूट्यूबर ध्रुव राठी का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करने से संबंधित मानहानि मामले में जारी कई समन को बरकरार रखने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Paris Olympics

पेरिस ओलंपिक समाप्त: टॉम क्रूज, बिलि एलिश और स्नूप डॉग ने समारोह को बनाया यादगार
खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का रंगारंग अंदाज में रविवार की रात समापन हो गया। स्टेट डि फ्रांस स्टेडियम में 205 देशों के हजारों खिलाड़ी समापन समारोह में शामिल हुए। भारत की ओर से इस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वालीं निशानेबाज मनु भाकर और कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश समारोह में देश के ध्वजवाहक के रूप में शामिल हुए। 70 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में पेरिस की मेयर एने हिडाल्गो ने 2028 के मेजबान अमेरिकी शहर लॉस एंजिलिस के मेयर कैरेन बास को ओलंपिक ध्वज सौंपा। इसके साथ चार वर्ष बाद होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक की उल्टी गिनती शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
बारिश के बाद... - फोटो : अमर उजाला

सात राज्यों में अगले सात दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा
मानसूनी बारिश से देशभर में नदी-नाले उफान पर हैं। अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों में रविवार को कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग बह गए, जिनकी तलाश जारी है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को जोरदार बरसात के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। नोएडा, गाजियाबाद में बारिश से कई सेक्टरों व सोसाइटियों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। गुरुग्राम में पूरे शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव पहले होने के आसार
राजधानी में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभा चुनाव के लिए एमसीडी को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा एमसीडी को अपने कर्मचारियों को चुनाव संबंधी ट्रेनिंग देने का भी निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में रोजाना हो रही दुष्कर्म की पांच वारदातें - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में रोजाना हो रही दुष्कर्म की पांच घटनाएं
राष्ट्रीय राजधानी में हर रोज दुष्कर्म की करीब पांच वारदातें होती हैं। साथ ही हर रोज 115 वाहन चोरी होते हैं। इसके अलावा झपटमारी की हर रोज करीब चार घटनाएं होती हैं। अपराध का ये डाटा एक जुलाई से लागू किए गए नए कानूनों के बाद पहले महीने यानि जुलाई का है। देखने में ये आया है कि अब किसी भी तरह की वारदात हो खासकर झपटमारी व लूट की वारदातें करने वालों के खिलाफ पुलिस संगठित होकर अपराध करना यानि बीएनएस की धारा 111 लगा रही हैं। इस धारा में झपटमारी करने वाले को चार साल से ज्यादा की सजा होती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में सोमवार को सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं - फोटो : एएनआई

गुस्से में 'भगवान' : आज दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के विरोध में सोमवार को राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित रहेंगी। सफदरजंग, डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इबहास), मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज व संबंधित अस्पताल (लोकनायक व अन्य) सहित अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सेवाएं नहीं देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
सेंथिल बालाजी - फोटो : ANI

सेंथिल बालाजी की जमानत अर्जी पर आज सुप्रीम सुनवाई
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। उन्हें बीते साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। जस्टिस अभय एस ओका और अस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी। इस याचिका में बालाजी ने मामले में उनकी दूसरी जमानत याचिका को खारिज करने के मद्रास उच्च न्यायालय के 28 फरवरी के आदेश को चुनौती दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
चंडीगढ़ की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में बारिश का कहर : 12 जिले जलमग्न, होशियारपुर में 12 लोग बहे और 9 की मौत
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच रविवार को पंजाब में जमकर बारिश हुई। तेज बारिश और जलभराव के कारण के होशियारपुर के जैजों चोअ में एक इनोवा कार पानी के तेज बहाव में बह गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बह गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द होने की उम्मीद
जम्मू-कश्मीर में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। इसे लेकर सरकार अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही आश्वस्त है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित करेगा। यह चुनाव कराने का माकूल माहौल है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होंगे। चुनाव आयोग की पूरी टीम जम्मू-कश्मीर में जमीनी हकीकत का आकलन करने के बाद लौटी है। उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 August 2024 Updates On Amar Ujala
बांग्लादेश में हिंसा और पीएम शेख हसीना - फोटो : ani

बांग्लादेश: सेना के काफिले पर हमला, पांच सैन्यकर्मी समेत 15 घायल
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बन जाने के बाद भी हिंसा और प्रदर्शन का दौर जारी है। रविवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें पांच सैन्यकर्मी घायल हो गए। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक घटना शनिवार शाम 4 बजे गोपालगंज इलाके में हुई। अवामी लीग के हजारों कार्यकर्ता व नेता पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी की मांग करते हुए राजमार्ग अवरुद्ध करने के लिए इकट्ठा हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed