फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly elections in Delhi expected to be held early MCD started appointing nodal officers and training emplo

Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव पहले होने के आसार, चुनाव आयोग के इस आदेश के बाद तैयारी शुरू

Mon, 12 Aug 2024 05:37 AM IST
Vikas Kumar विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Aug 2024 05:37 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव कराने में एमसीडी की हर मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस कारण मुख्य निर्वाचन कार्यालय दिल्ली ने एमसीडी को विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Assembly elections in Delhi expected to be held early MCD started appointing nodal officers and training emplo
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभा चुनाव के लिए एमसीडी को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा एमसीडी को अपने कर्मचारियों को चुनाव संबंधी ट्रेनिंग देने का भी निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

उधर, एमसीडी ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय के आदेश के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कवायद के पीछे माना जा रहा है कि दिल्ली में भी इस वर्ष के अंत में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ चुनाव कराए जा सकते हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले की शुरूआत में खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव कराने में एमसीडी की हर मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस कारण मुख्य निर्वाचन कार्यालय दिल्ली ने एमसीडी को विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

एमसीडी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने उसको चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और कर्मचारियों को चुनाव कार्य के संबंध ट्रेनिंग देने का भी फरमान दिया है। इस कड़ी में उसने कार्य करना शुरू कर दिया है। उसने नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ-साथ कर्मचारियों को ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है।

उधर, मुख्य निर्वाचन कार्यालय के आदेश को लेकर एमसीडी में विधानसभा चुनाव के समय को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष फरवरी में खत्म होगा। इस कारण चुनाव होने में अभी छह माह बचे हैं। अभी तक किसी भी चुनाव की तैयारी छह-सात माह पहले नहीं हुई है। 

इस तरह माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव पहले हो सकते हैं। इस साल के अंत में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड व जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव होने हैं। लिहाजा दिल्ली में भी विधानसभा के चुनाव इन राज्यों के साथ हो सकते हैं। अगले वर्ष फरवरी माह में दिल्ली विधानसभा के अलावा अन्य किसी राज्य के विधानसभा चुनाव होने तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed