फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज; 16 राज्यों में दो दिन खराब मौसम का अलर्ट

Sat, 11 Jan 2025 06:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रामनगरी अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को लेकर अयोध्या सज-धज कर तैयार है। तीन दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी के उत्सव का उल्लास शनिवार से छलकने लगेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे। पांच घंटे अयोध्या में रहेंगे। वे रामलला का अभिषेक कर महाआरती उतारेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे अंगद टीला पर पहली बार श्रद्धालुओं व मेहमानों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में आज भी कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विभाग ने अगले दो दिन 16 राज्यों में घना कोहरा और मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं तेज तो कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। उधर, डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि उन्हें (गुरप्रीत गोगी) अस्पताल में मृत लाया गया था। घटना रात करीब 12 बजे हुई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली गोगी के सिर में लगी है, पर गोली कैसे चली और किसने चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि उन्हें (गुरप्रीत गोगी) अस्पताल में मृत लाया गया था। घटना रात करीब 12 बजे हुई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
अयोध्या में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

प्रतिष्ठा द्वादशी: सीएम योगी आज करेंगे रामलला का अभिषेक
रामनगरी अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को लेकर अयोध्या सज-धज कर तैयार है। तीन दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी के उत्सव का उल्लास शनिवार से छलकने लगेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे। पांच घंटे अयोध्या में रहेंगे। वे रामलला का अभिषेक कर महाआरती उतारेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे अंगद टीला पर पहली बार श्रद्धालुओं व मेहमानों को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली समेत एनसीआर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे ने थामी रफ्तार: 16 राज्यों में दो दिन खराब मौसम का अलर्ट
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में आज भी कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विभाग ने अगले दो दिन 16 राज्यों में घना कोहरा और मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं तेज तो कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
हादसे के बाद... - फोटो : ANI

Ludhiana : आप विधायक गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत
आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली गोगी के सिर में लगी है, पर गोली कैसे चली और किसने चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि उन्हें (गुरप्रीत गोगी) अस्पताल में मृत लाया गया था। घटना रात करीब 12 बजे हुई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

Delhi Assembly Elections : पहले दिन छोटी पार्टियों के नौ उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई। पहले दिन नौ उम्मीदवारों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन किया। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन हुआ। अब शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 17 जनवरी तक चलेगी। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 20 जनवरी को नामांकन वापस ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
राम मंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे। - फोटो : अमर उजाला

Ram Mandir: जानें राम मंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे
अयोध्या में पिछले साल 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ वे चेहरे भी जुटे थे, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान दिया था। हालांकि, मंदिर आंदोलन के जरिए मंदिर का रास्ता प्रशस्त करवाने वाले कई सियासी सूरमा अब इस दुनिया में भी नहीं हैं, लेकिन उनकी भूमिका की अक्सर चर्चा होती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

Delhi Election: कांग्रेस-भाजपा और आप के लिए ये सीट हैं चुनौती
राजधानी में तीन-तीन बार सरकार बनाने वाली कांग्रेस व आम आदमी पार्टी और एक बार सत्ता में आ चुकी भाजपा के लिए 70 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें चुनौती बनी हुई हैं। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी इन सीटों पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रही हैं। लिहाजा वह इन सीटों पर जीत नहीं सकी है। मगर इन सीटों पर इस बार जीत हासिल करने के लिए तीनों पार्टी कमर कसी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने इन सीटों में से कुछ सीटों पर बड़े नेताओं को टिकट दिया है और कई सीटों पर उन्होंने समीकरण ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार तय किए हैं। इस तरह वह इन सीटों में कई सीटों पर अपना खाता खोल सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी ने बताया अपने जीवन का मंत्र। - फोटो : अमर उजाला

PM Modi: परिस्थितियों ने बनाई मेरी जिंदगी, मैंने मुसीबतों की यूनिवर्सिटी से सीखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी जिंदगी उन्होंने नहीं बल्कि परिस्थितियों ने बनाई है। बचपन में उन्होंने जिस तरह की जिंदगी जी है, उसने उन्हें कुछ सिखाया है। पीएम मोदी ने कहा, एक तरह से, यह मेरी सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी थी। मुसीबतों की यूनिवर्सिटी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैंने मुसीबतों से प्यार करना सीखा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार और ट्रक को घेरे खड़ी पुलिस - फोटो : X/Reddit

New Orleans: मरने से पहले आतंकी जब्बार ने पुलिस पर चलाई थी गोली
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस आतंकी हमले की पुलिस ने शुक्रवार को बॉडीकैम फुटेज जारी की, जिससे पता चला है कि इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने ट्रक के अंदर से पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन - फोटो : एएनआई (फाइल)

जेक सुलिवन बोले: भारत-यूएस संबंध बाइडन प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि
निवर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका संबंध आज जिस स्थिति में हैं, वह बाइडन प्रशासन का एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। नए प्रशासन के साथ भी द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत होंगे। व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में एक गोलमेज बैठक के दौरान सुलविन ने कहा, मुझे लगता है कि भारत और अमेरिका संबंध आज एक मजबूत स्थिति में है। इसमें बाइडन प्रशासन का अहम योगदान है। सुलिवन इस सप्ताह की शुरुआत में नई दिल्ली आए थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत के डोभाल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में शासन परिवर्तन में अमेरिका की किसी भी भूमिका से इनकार किया और उम्मीद जताई थी कि पन्नू हत्या मामले से संबंधित जवाबदेही का मुद्दा अगले प्रशासन के दौरान भी जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 January 2025 Updates On Amar Ujala
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI

ड्रैगन बन रहा मुसीबत: चीन बनाएगा थ्री गार्जेस से भी बड़ा बांध
हुबेई प्रांत के यिचांग शहर के पास थ्री गॉर्जेस थ्री बांध के निर्माण के बाद चीन अब पृथ्वी के लिए एक और विनाशकारी संकट खड़ा करने जा रहा है। चीन अब तिब्बत में यारलुंग सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर थ्री गॉर्जेस से बड़ी एक विशाल जल विद्युत परियोजना को मंजूरी देकर पृथ्वी के लिए एक और विनाशकारी कदम उठाने जा रहा है। यह जानकारी नासा की एक रिपोर्ट में दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed