लुधियाना के आप विधायक की माैत: हथियार साफ करते समय चली गोली, अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की थी। वे कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। हालांकि रिश्तों में खटास के बाद वे आप में शामिल हो गए थे। गोगी अपनी ही सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाते रहते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में सीएम भगवंत मान भी पहुंचे।
विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत पर पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हमने पिछले दो दिनों में राजनीतिक चर्चाओं के लिए एक साथ 4-5 घंटे बिताए। वह एक निडर नेता थे... सीएम जल्द ही यहां आएंगे। गोगी रात में अपने लाइसेंसी हथियार को साफ करते थे। कल रात इसी दौरान उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली।
#WATCH | Punjab | Ludhiana MLA and AAP leader Gurpreet Gogi dies of gunshot wounds | State AAP President Aman Arora says, "... It is a big loss for the party. We spent a good 4-5 hours together in the last two days for political discussions... He was a fearless leader... The CM… pic.twitter.com/AcHsAzyeuz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 11, 2025
गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
कांग्रेस से शुरू की थी राजनीतिक यात्रा
कांग्रेस में रहकर अपना राजनीतिक कॅरिअर शुरू करने वाले गुरप्रीत गोगी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। पिछली सरकार में पूर्व मंत्री के साथ आई रिश्तों में खटास के चलते उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले आप में शामिल हो गए थे। आप ने भी उन्हें आशु के ही खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया था। अपने ही राजनीतिक गुरु को पटखनी देने में कामयाब हुए गोगी बड़े अंतर से जीत गए।अपनी ही सरकार के खिलाफ खोल चुके थे मोर्चा
गोगी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट की शिलान्यास पट्टिका भी तोड़ दी थी। इलाके में चार बार पार्षद रहे गोगी ने इस बार निकाय चुनाव में पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह चुनाव हार गईं।गुरप्रीत गोगी बस्सी शुक्रवार की रात को भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध में शामिल लोगों से भी मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद वह देर रात घर पहुंचे थे। घर में क्या हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। गोली लगने के बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी।
देर रात पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया गोगी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह न केवल परिवार बल्कि लुधियाना के लोगों और पार्टी के लिए भी बड़ी क्षति है।
अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के असामयिक निधन पर दुख जताया। केजरीवाल ने कहा कि गोगी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। एक ऐसे नेता जिन्होंने अपने लोगों की अटूट निष्ठा और करुणा के साथ सेवा की, उनके न रहने से एक ऐसा शून्य पैदा होगा जिसे भरना मुश्किल है। उनकी आत्मा को शांति मिले।इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्हें शक्ति और सांत्वना मिले। हम इस गहरे नुकसान की घड़ी में उनके परिवार और लुधियाना के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनकी सेवा की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा।।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.