फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Orleans attack terrorist Shamsuddin Jabbar had fired police before dying bodycam footage reveals

New Orleans: न्यू ऑर्लियंस हमले की बॉडीकैम फुटेज जारी; मरने से पहले आतंकी जब्बार ने पुलिस पर चलाई थी गोली

Sat, 11 Jan 2025 02:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ऑर्लियंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ऑर्लियंस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 02:51 AM IST
सार

न्यू ऑर्लियंस पुलिस ने शुक्रवार को मीडिया के सामने हमले की बॉडीकैम फुटेज जारी की, जिसमें आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार को एयरबैग के पीछे से गोली चलाते हुए दिखाया गया है, जबकि कई अधिकारी उसके पिकअप ट्रक को घेरते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
New Orleans attack terrorist Shamsuddin Jabbar had fired police before dying bodycam footage reveals
हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार और ट्रक को घेरे खड़ी पुलिस - फोटो : X/Reddit

विस्तार

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस आतंकी हमले की पुलिस ने शुक्रवार को बॉडीकैम फुटेज जारी की, जिससे पता चला है कि इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार ने ट्रक के अंदर से पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे गोली मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


बता दें कि आतंकी जब्बार ने न्यू ऑर्लियंस के फ्रेंच क्वार्टर स्थित बार्बन स्ट्रीट पर नए साल के दिन भीड़ पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया था। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में ट्रक को घेरते दिख रहे पुलिस अधिकारी
न्यू ऑर्लियंस पुलिस ने शुक्रवार को मीडिया के सामने हमले की बॉडीकैम फुटेज जारी की, जिसमें आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार को एयरबैग के पीछे से गोली चलाते हुए दिखाया गया है, जबकि कई अधिकारी उसके पिकअप ट्रक को घेरते हुए दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन अधिकारियों ने गोली चलाई थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अभी यह खुलासा नहीं करेंगे कि जब्बार ने कितनी गोलियां चलाईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्बार के नजदीक से गोली चलाने के बाद भागे कई अधिकारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्बार के ट्रक के दरवाजे खुलने के बाद उसकी बगल में खड़े दो अधिकारियों में से एक ने बंदूक उठाई। इस दौरान ट्रक के अंदर से एक बाद एक गोलियां चलाई गईं। आतंकी जब्बार ने पुलिस अधिकारियों पर नजदीक से गोली चलाई तो कई अधिकारी भाग गए और जमीन पर लेट गए। 

गोलियां चलने के बाद अधिकारियों ने निकाली बंदूक
पुलिस ने बताया कि गोलियां चलने के बाद जब्बार के ट्रक के दरवाजे के पास खड़े दो अधिकारियों ने अपनी बंदूक निकाली, जबकि ट्रक के सामने खड़े तीसरे अधिकारी ने भी अपनी बंदूक निकाल ली, हालांकि अधिकारी वीडियो फुटेज में दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों तरफ से गोलियां चलने के बाद पुलिस ने आतंकी जब्बार को गोली मार दी। 

हमले से पहले जब्बार ने दो बार किया था फ्रेंच क्वार्टर का दौरा
इससे पहले, संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने खुलासा किया था कि ट्रक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार ने घटना से पहले भी दो बार न्यू ऑर्लियंस का दौरा किया था। उसने हैंड्स-फ्री चश्मे से फ्रेंच क्वार्टर का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसके अलावा, एफबीआई की जांच में यह भी पता चला है कि जब्बार ने हमले से पहले मिस्र के काहिरा और कनाडा के ओंटारियो की यात्रा भी की थी। हालांकि, एफबीआई ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि जब्बार की विदेश यात्राएं न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले से संबंधित थी या नहीं। बता दें कि जब्बार अमेरिका के ह्यूस्टन शहर का रहने वाला है, उसके पास वहां की नागरिकता भी है। 


13 जुलाई 2023 को अमेरिका लौटा था जब्बार
न्यू ऑर्लियंस फील्ड ऑफिस के प्रभारी एफबीआई के विशेष एजेंट लियोनेल मायर्थिल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि जांच में पता चला है कि जब्बार ने 22 जून से 3 जुलाई 2023 तक काहिरा, मिस्र की यात्रा की थी। कुछ दिनों बाद, उसने 10 जुलाई को ओंटारियो, कनाडा के लिए उड़ान भरी और 13 जुलाई 2023 को वह अमेरिका लौट आया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed