फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today: IMD Alert for Two Days in 16 States, Chances of Snowfall and Rain in Mountains

Weather Today : 16 राज्यों में दो दिन खराब मौसम का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार

Sat, 11 Jan 2025 05:44 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 11 Jan 2025 05:44 AM IST
सार

Weather Update Today IMD Alert: मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को शाम व रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान जताया है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ेगी। साथ ही, घने से घना कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन
Weather Forecast Today: IMD Alert for Two Days in 16 States, Chances of Snowfall and Rain in Mountains
दिल्ली समेत एनसीआर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में आज भी कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विभाग ने अगले दो दिन 16 राज्यों में घना कोहरा और मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं तेज तो कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन

वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को शाम व रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान जताया है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ेगी। साथ ही, घने से घना कोहरा छाया रहेगा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधर, ठंडी हवाओं ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है।  

अगले दो दिन यहां घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान के कुछ हिस्सों में 12-13 जनवरी व पूर्वी यूपी में 11 जनवरी को घना कोहरा रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन राहत के आसार
अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद फिर गिरावट आएगी। अगले दो दिन में मध्य भारत में पारा 3-4 डिग्री चढ़ सकता है।


 
विज्ञापन

यूपी में 38 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
 मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई के असर से मौसम का मिजाज बदलेगा और  उत्तर प्रदेश  में दो दिन पूरब से पश्चिम तक बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार के लिए उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 

इन जिलों में वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।  

कश्मीर घाटी के सभी जिलों में रात का पारा शून्य से नीचे
प्रदेश में साफ मौसम के बीच ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शीतलहर के बीच कश्मीर के साथ जम्मू में कंपकंपी बढ़ी है। घाटी के सभी जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान गिरा है। जम्मू में रात का तापमान गिरने के साथ सुबह और शाम को कोहरे की चादर बिछ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 जनवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed