Top News: झारखंड में आज चुनावी हुंकार भरेंगे पीएम मोदी; सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बुलडोजर न्याय अस्वीकार्य
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड में एक मेगा रोड शो और दो रैलियां करेंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर 1 बजे बोकारो में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 3.15 बजे गुमला में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो शाम करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा। पीएम का यह रोड शो तीन किलोमीटर लंबा होगा जो दो विधानसभाओं रांची और हटिया से होकर गुजरेगा। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर के जरिये न्याय की प्रवृत्ति की कड़ी निंदा की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि नागरिकों की संपत्तियों को नष्ट करने की धमकी देकर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता और 'बुलडोजर न्याय' कानून के शासन के तहत अस्वीकार्य है। अदालत ने कहा कि बुलडोजर न्याय न केवल कानून के शासन के विरुद्ध है, बल्कि यह मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है। सरकार को किसी भी व्यक्ति की संपत्ति ध्वस्त करने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए और उन्हें सुनवाई का अवसर देना चाहिए। उधर, फलस्तीनी नागरिकों द्वारा उत्तरी गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने पर इस्राइल का आक्रामक रवैया दिखा। इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में ताबड़तोड़ हमले कर दर्जनों फलस्तीनी नागरिकों को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से चिकित्सकों ने शुक्रवार शाम को कहा कि इस्राइली हमलों में सुबह से करीब 40 लोग मारे गए हैं, जिनमें उत्तर में 24 लोग शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
झारखंड में दो रैलियां-तीन किलोमीटर लंबा रोड शो कर पीएम मोदी भरेंगे चुनावी हुंकार
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड में एक मेगा रोड शो और दो रैलियां करेंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर 1 बजे बोकारो में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 3.15 बजे गुमला में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो शाम करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा। पीएम का यह रोड शो तीन किलोमीटर लंबा होगा जो दो विधानसभाओं रांची और हटिया से होकर गुजरेगा। पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट ने कहा बुलडोजर से न्याय की प्रवृत्ति अस्वीकार्य
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर के जरिये न्याय की प्रवृत्ति की कड़ी निंदा की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि नागरिकों की संपत्तियों को नष्ट करने की धमकी देकर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता और 'बुलडोजर न्याय' कानून के शासन के तहत अस्वीकार्य है। अदालत ने कहा कि बुलडोजर न्याय न केवल कानून के शासन के विरुद्ध है, बल्कि यह मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है। सरकार को किसी भी व्यक्ति की संपत्ति ध्वस्त करने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए और उन्हें सुनवाई का अवसर देना चाहिए। अगर बुलडोजर न्याय की अनुमति दी जाती है तो संपत्ति के अधिकार की सांविधानिक मान्यता समाप्त हो जाएगी। अगर किसी विभाग या अधिकारी को मनमानी और गैरकानूनी व्यवहार की अनुमति दी जाती है तो इस बात का खतरा है कि प्रतिशोध में लोगों की संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा में किए ताबड़तोड़ हमले, 40 फलस्तीनियों की मौत
फलस्तीनी नागरिकों द्वारा उत्तरी गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने पर इस्राइल का आक्रामक रवैया दिखा। इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में ताबड़तोड़ हमले कर दर्जनों फलस्तीनी नागरिकों को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से चिकित्सकों ने शुक्रवार शाम को कहा कि इस्राइली हमलों में सुबह से करीब 40 लोग मारे गए हैं, जिनमें उत्तर में 24 लोग शामिल हैं। एक महीने से ज्यादा समय से जारी घेराबंदी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। हालांकि, इस्राइली सेना का कहना है कि उसने आतंकवादियों को निशाना बनाया था। पढ़ें पूरी खबर...
निजता, सबरीमाला, राम मंदिर से चुनावी बॉन्ड तक; ये हैं जस्टिस चंद्रचूड़ के ऐतिहासिक फैसले
भारत के 51वें प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ जल्द ही अपने पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। 9 नवंबर 2022 को भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने शपथ ली थी। वह 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना देश के नए मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। इससे पहले शुक्रवार को जस्टिस चंद्रचूड़ का सीजेआई के तौर पर अंतिम कार्य दिवस रहा, जिसमें उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे से जुड़े 1967 के फैसले को पलट दिया। उनके कई निर्णय चर्चित रहे हैं। आइये जानते हैं इन तमाम फैसलों के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
हिमांशी कर रही थी तलाकशुदा से शादी की जिद, मामा ने बेटे संग 'मोह-माया' के लिए मारा
यूपी के मुजफ्फनगर स्थित गांव रसूलपुर कैलोरा में हिमांशी की हत्या के आरोपी मामा भारतवीर और ममेरे भाई मुकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मामा का परिवार शादी के खिलाफ था। विनीत की यह दूसरी शादी थी, पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। वसुंधरा के लिए जाने से पहले हिमांशी ने गहने और रुपये मांगे। झगड़ा बढ़ने पर आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
देश के कई भागों में कोहरे की दस्तक, आने वाले 5 दिनों में गिरेगा पारा
देश के तमाम हिस्सों में सुबह के समय कोहरे की चादर देखी जा रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत देश के कई इलाकों में सुबह के समय हल्के से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...
कैंसर के इलाज के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंची केट मिडलटन
ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटन ने इस साल कैंसर के इलाज के बाद शनिवार को लंदन में एक स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। वह रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाल पोस्त से सजे काले कपड़े पहनकर पहुंचीं, जो उन लोगों के सम्मान का प्रतीक बन गया, जिन्होंने युद्ध में अपनी जान गंवाई है। इस कार्यक्रम में उनके साथ उनके पति प्रिंस विलियम और शाही परिवार के अन्य सदस्य भी थे। कुछ समय बाद किंग चार्ल्स भी शामिल हुए, जबकि उनकी पत्नी रानी कैमिला कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। कैमिला हाल ही में सीने में संक्रमण की बीमारी से उबरी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
तालिबान शासन के दौरान पहली बार UNCCC में हिस्सा लेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में तालिबान शासन आने के बाद पहली बार अफगानिस्तान संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में हिस्सा लेने जा रहा है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को एएफपी से कहा कि अजरबैजान में होने वाले सम्मेलन में अफगानिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। यह शिखर सम्मेलन तालिबान सरकार के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान के लिए पहला हिस्सा बनने का अवसर है। पढ़ें पूरी खबर...
ब्रैम्पटन हिंदू मंदिर हमला: हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
कनाडा में 3 नवंबर को ब्रैम्पटन हिंदू मंदिर झड़प के मामले में पील क्षेत्र पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 21 डिवीजन आपराधिक जांच ब्यूरो और रणनीतिक जांच दल (एसआईटी) के जांचकर्ताओं ने ब्रैम्पटन मंदिर में हुई हिंसा में शामिल एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगे कहा कि 3 नवंबर को ब्रैम्पटन में गोर रोड पर स्थित मंदिर में हुए प्रदर्शन के दौरान झड़पें हुईं। जैसे-जैसे विरोधी पक्षों के बीच तनाव बढ़ा, प्रदर्शन शारीरिक और हिंसक हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
5 साल में निजी जेट विमानों ने दुनिया में बढ़ाया 46 फीसदी कार्बन उत्सर्जन
निजी जेट विमानों से कार्बन उत्सर्जन (सीओ2) 2019 से 2023 के बीच 46 फीसदी बढ़ गया है। नियमित रूप से निजी जेट उड़ाने वाले लोग सालाना वाणिज्यिक उड़ानों से 500 गुना ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं। स्वीडन के लिनियस विश्वविद्यालय के जर्नल कम्युनिकेशंस अर्थ एंड एनवायरनमेंट में प्रकाशित अध्ययन में यह सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...