फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   PM Modi visit to Jharkhand road show in Ranchi, assembly election updates

Jharkhand: 'कांग्रेस समाज की सामूहिक ताकत को तोड़ना चाहती है, एक हैं तो सेफ हैं', प्रधानमंत्री मोदी की हुंकार

Sun, 10 Nov 2024 01:36 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 10 Nov 2024 01:36 PM IST
सार

बीते 10 दिनों में यह पीएम मोदी का झारखंड का दूसरा दौरा है।  बीते सप्ताह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद यानी 5 नवंबर को पीएम मोदी ने राज्य का दौरा किया। उस दौरे में वह चाईबासा और गढ़वा पहुंचे थे।

विज्ञापन
PM Modi visit to Jharkhand road show in Ranchi, assembly election updates
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है।  इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड पहुंचे। यहां उनका एक मेगा रोड शो और चुनावी रैलियों का कार्यक्रम है। सबसे पहले पीएम मोदी ने बोकारो में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को तोड़कर उन्हें छोटी-छोटी जातियों में बांटना चाहती है। उन्होंने झारखंड की जनता को एकजुट रहने का संदेश देते हुए ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा भी बुलंद किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है- रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार। भाजपा-NDA का यहां एक ही मंत्र है। हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में बिठाया था। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे। 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली, आपने अपने इस सेवक मोदी को सेवा करने का मौका दिया और बीते 10 साल में हमने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज की सुविधा हो, पढ़ाई की सुविधा हो, सिंचाई के लिए पानी मिले, बुढ़ापे में दवाई मिले, लेकिन JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं JMM और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं।

'भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे'
पीएम मोदी ने कहा कि आप मुट्ठीभर बालू के लिए तरस रहे हैं, और इनके नेता बालू की तस्करी करके करोड़ों कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। अब आपने भाजपा-NDA सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है। मैं आपसे वादा करता हूं कि सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे। आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा, आपके लिए खर्च होगा, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा।

'झारखंड में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए'
उन्होंने कहा कि हम पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे झारखंड के किसानों के बैंक खातों में भेजते हैं और पूरे के पूरे उन्हें मिलते हैं। ऐसे ही हाइवे, रेलवे और एयरपोर्ट के कितने ही काम होते हैं, जिसपर केंद्र सरकार सीधे खर्च करती है, किसी को बीच में से कट करने का मौका ही नहीं मिलता। झारखंड में भी हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

'भाजपा-NDA सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही'
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-NDA सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। हम झारखंड में बंद पड़े पुराने कारखाने भी खुलवा रहे हैं। सिंदरी का खाद कारखाना भी तो पहले की सरकारों की कुनीति की वजह से बंद हो गया था। हमने सिंदरी खाद कारखाने को शुरू करवाया। इससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।

पेपर लीक पर कही बड़ी बात
हमने हरियाणा में खर्ची और पर्ची दोनों को दफना दिया है। हम झारखंड में भी यहीं करेंगे। यहां JMM-कांग्रेस ने जो पेपर लीक और भर्ती माफिया पैदा कर दिया है, उन सब पर प्रहार किया जाएगा। ऐसे सभी लोगों को पाताल में से भी ढूंढकर जेल भेज दिया जाएगा। झारखंड की हमारी बहन-बेटियों का जीवन आसान हो, ये मेरी प्राथमिकता है। हमारी सरकार की योजनाओं से बहनों को शौचालय मिले, बैंक में खाते खुले, गर्भावस्था के दौरान सीधे उनके खाते में पैसा पहुंचा है।

'कांग्रेस-JMM की एक बहुत बड़ी साजिश से सतर्क रहना होगा'
पीएम मोदी ने कहा कि अब झारखंड भाजपा ने यहां 'गोगो दीदी योजना' का वादा किया है। झारखंड की मेरी माताओं-बहनों को ये मोदी की गारंटी है कि सरकार बनने के बाद 'गोगो दीदी योजना' लागू हो जाएगी। इस योजना से हमारी माताओं-बहनों के बैंक खातों में सीधे पैसे जाएंगे। झारखंड के तेज विकास के लिए 'सबका प्रयास' यानी सभी की सामूहिक शक्ति लगनी बहुत जरूरी है। इसलिए आप सभी को कांग्रेस-JMM की एक बहुत बड़ी साजिश से सतर्क रहना है।

'SC/ST/OBC की एकजुटता की घोर विरोधी रही है कांग्रेस'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से SC/ST/OBC की एकजुटता की घोर विरोधी रही है।  आजादी के बाद जब तक SC समाज बिखरा रहा...ST समाज बिखरा रहा... OBC समाज बिखरा रहा, कांग्रेस मजे से केंद्र में सरकारें बनाती रही, लेकिन जैसे ही ये समाज एकजुट हुआ... कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई।

'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे'
उन्होंने कहा कि 1990 में OBC समाज को आरक्षण मिला। OBC की अलग-अलग जातियों का संख्या बल एक साथ जुड़ गया, उसके बाद से कांग्रेस आज तक लोकसभा में 250 सीटें भी नहीं जीत पाई है। इसलिए कांग्रेस OBC की इस सामूहिक ताकत को तोड़ना चाहती है और इस ताकत को तोड़कर OBC को सैंकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है। कोई नहीं चाहता है कि समाज बिखरे, समाज छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाए। इसलिए हमें ये हमेशा याद रखना है - एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

गुमला में एक और जनसभा
इसके बाद पीएम मोदी 3.15 बजे गुमला में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो शाम करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा।  पीएम का यह रोड शो तीन किलोमीटर लंबा होगा जो दो विधानसभाओं रांची और हटिया से होकर गुजरेगा। 

हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रांची में 3 किलोमीटर का 'ऐतिहासिक' रोड शो करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी के रोड शो में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। 

10 दिनों में दूसरा दौरा
गौरतलब कि बीते 10 दिनों में यह पीएम मोदी का झारखंड का दूसरा दौरा है।  बीते सप्ताह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद यानी 5 नवंबर को पीएम मोदी ने राज्य का दौरा किया। उस दौरे में वह चाईबासा और गढ़वा पहुंचे थे, जहां पीएम ने  रैलियों को संबोधित किया था।

 चाईबासा में विरोधियों पर बरसे थे पीएम
अपनी चाईबासा रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो घुसपैठ रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे और आदिवासी महिलाओं की हड़पी गई जमीन वापस करने के लिए कानून बनाया जाएगा।

'भाजपा के लिए आदिवासी स्वाभिमान सर्वोपरि'
मोदी ने जनसभा में आगे नारे लगाते हुए कहा था, 'पूरा झारखंड एक सुर में कह रहा है- रोटी, बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-राजग (एनडीए) सरकार। उन्होंने कहा, 'भाजपा के लिए आदिवासी भाई-बहनों की आकांक्षा, उनका स्वाभिमान हमेशा सर्वोपरि रहा है। जब पहली बार भाजपा सरकार बनी। दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी को सेवा करने का अवसर मिला। अटल देश के प्रधानमंत्री बने। तब जाकर आदिवासी समाज को झारखंड और छत्तीसगढ़ अलग राज्य मिले। ये दो राज्य बनाने का सौभाग्य भाजपा को मिला।' 


बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। जिसका पहला चरण 13 नवंबर तो वहीं दूसरा चरण 20 नवंबर को है। इसके साथ ही 23 नवंबर को मतगणना होनी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed