{"_id":"672ffae56a794dfa410b6927","slug":"brampton-hindu-temple-attack-police-arrested-another-accused-in-the-violence-case-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रैम्पटन हिंदू मंदिर हमला: हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार से हमले का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रैम्पटन हिंदू मंदिर हमला: हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार से हमले का आरोप
Sun, 10 Nov 2024 05:46 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रैम्पटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रैम्पटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 10 Nov 2024 05:46 AM IST
सार
कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हमले मामले में पील क्षेत्र पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को ब्रैम्पटन के निवासी इंद्रजीत गोसल को गिरफ्तार किया। जिसके ऊपर मंदिर में हथियार से हमले का आरोप है।
विज्ञापन
खालिस्तानियों ने हिंदुओं के साथ की मारपीट की।
- फोटो : एक्स/@AryaCanada
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में 3 नवंबर को ब्रैम्पटन हिंदू मंदिर झड़प के मामले में पील क्षेत्र पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 21 डिवीजन आपराधिक जांच ब्यूरो और रणनीतिक जांच दल (एसआईटी) के जांचकर्ताओं ने ब्रैम्पटन मंदिर में हुई हिंसा में शामिल एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगे कहा कि 3 नवंबर को ब्रैम्पटन में गोर रोड पर स्थित मंदिर में हुए प्रदर्शन के दौरान झड़पें हुईं। जैसे-जैसे विरोधी पक्षों के बीच तनाव बढ़ा, प्रदर्शन शारीरिक और हिंसक हो गए।
विज्ञापन
वीडियो के आधार पर जांच शुरू
इसके साथ ही बयान में बताया गया कि कई घटनाओं की जांच शुरू की गई, जिनमें से कुछ वीडियो में रिकॉर्ड हो गईं। इन वीडियो में लोग झंडे और डंडों का इस्तेमाल कर दूसरे लोगों पर हमला करते दिख रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 8 नवंबर को ब्रैम्पटन के निवासी इंद्रजीत गोसल को गिरफ्तार किया। जिसके ऊपर मंदिर में हथियार से हमले का आरोप लगा है।
विज्ञापन
रणनीतिक जांच दल का गठन
मंदिर हमले मामले में 3 और 4 नवंबर को हुई आपराधिक घटनाओं की जांच के लिए एक रणनीतिक जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की जटिल जांच में समय लगता है और जब भी किसी व्यक्ति की पहचान हो जाती है तो उन्हें गिरफ्तार किया जाता है। इसके साथ ही पुलिस यह भी कह रही है कि वे अब भी घटनाओं के सैकड़ों वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारियों के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने की निंदा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके इस हमले की निंदा की थी। इसके अलावा भारतीय उच्चायोग ने कनाडा में एक वाणिज्य दूतावास शिविर के बाहर "भारत विरोधी" तत्वों द्वारा किए गए हिंसक व्यवधान की भी निंदा की। इसके साथ ही कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने भी 3 नवंबर को ब्रैम्पटन में हुए हमले की निंदा की। उन्होंने इस घटना को हिंदू-सिख मुद्दे के रूप में गलत तरीके से पेश करने के लिए कुछ राजनेताओं की आलोचना की।