फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foggy starts in many parts of country but temperature is higher than normal

Weather: देश के कई भागों में कोहरे की दस्तक, लेकिन तापमान सामान्य से ज्यादा; आने वाले 5 दिनों में गिरेगा पारा

Sun, 10 Nov 2024 05:06 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 10 Nov 2024 05:06 AM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा है कि देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

विज्ञापन
Foggy starts in many parts of country but temperature is higher than normal
मौसम अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के तमाम हिस्सों में सुबह के समय कोहरे की चादर देखी जा रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत देश के कई इलाकों में सुबह के समय हल्के से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी के लिए वाकर परिसंचरण (सर्कुलेशन) में व्यवधान व उत्तर और मध्य भारत में चक्रवाती प्रसार का असर नहीं होना जिम्मेदार हैं। वाकर परिसंचरण को सतह पर पूर्वी व्यापारिक हवाओं के रूप में देखा जाता है जो सूर्य से गर्म हुए पानी व हवा को पश्चिम की ओर ले जाती हैं। मौसम के ढंग में आए इस असंतुलन से मानसून बाद की बारिश भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि देशभर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री से अधिक बना हुआ है। अगले 5 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री गिर सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्यों हो रहा ठंडी में गर्मी का एहसास
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि पश्चिमी विक्षोभ (इससे उत्तर-पश्चिम भारत में अचानक वर्षा, बर्फबारी एवं कोहरा होता है) का असर इस बार कम है और बरसने वाले बादल नहीं हैं, लिहाजा सूर्य किरणें ज्यादा तीव्रता से धरती पर आ रही हैं। घना प्रदूषण भी ठंडी हवाओं को नीचे आने से रोक रहा है। इसी वजह से रात में भी तापमान नहीं गिर रहा है। ठंडी में गर्मी का एहसास सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल समूचे उत्तर और मध्य भारत में भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed